ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडहल्द्वानी में पानी के लिए महिलाएं फिर सड़कों पर उतरी

हल्द्वानी में पानी के लिए महिलाएं फिर सड़कों पर उतरी

पानी के लिए आरटीओ रोड की महिलाएं फिर सड़क पर उतर आई। उन्होंने जल संस्थान में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता से क्षेत्र के पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेयजल व्यवस्था...

हल्द्वानी में पानी के लिए महिलाएं फिर सड़कों पर उतरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पानी के लिए आरटीओ रोड की महिलाएं फिर सड़क पर उतर आई। उन्होंने जल संस्थान में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता से क्षेत्र के पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो वह जल संस्थान दफ्तर में धरना देने को मजबूर होंगे।

मंगलवार को पानी से परेशान आरटीओ रोड की महिलाएं जल संस्थान दफ्तर चली आई। उन्होंने दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर क्षेत्र की पेयजल सप्लाई को दुरुस्त करने की मांग की। महिलाओं ने बताया की नलों में पानी नहीं आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पानी की सप्लाई सही नहीं की गई तो वह दफ्तर में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिस पर ईई ने महिलाओं को पेयजल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें