ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडहल्द्वानी में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी और मां की हत्या

हल्द्वानी में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी और मां की हत्या

शहर के डहरिया क्षेत्र की सत्य लोक कॉलोनी फेस पांच में रिटायर्ड कर्नल के घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी और मां की हत्या कर दी। डबल मर्डर की वारदात से पूरे...

हल्द्वानी में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी और मां की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Feb 2017 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के डहरिया क्षेत्र की सत्य लोक कॉलोनी फेस पांच में रिटायर्ड कर्नल के घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी और मां की हत्या कर दी। डबल मर्डर की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सत्यलोक कॉलोनी फेस पांच में रिटायर्ड कर्नल डीके शाह का आवास बना हुआ है। कर्नल तीन महीने पहले ही रिटायर्ड हुए हैं। मंगलवार की रात डकैती के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने कर्नल शाह की पत्नी फूल शाह (55) और मां शांति शाह (70) की हत्या कर दी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कर्नल के रिश्तेदार संजय चौधरी घर पहुंचे तब जाकर वारदात की जानकारी हुई।

सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान सहित मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी है। संजय चौधरी के अनुसार मंगलवार की रात घर में सास-बहू के अलावा और कोई नहीं था। एसपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाश घर के अंदर ग्रिल तोड़कर दाखिल हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें