ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडहल्द्वानी में होली के रंग में रंगी महिलाएं

हल्द्वानी में होली के रंग में रंगी महिलाएं

महाशिवरात्रि बीतते ही होली की महफिल सजने लगी हैं। उत्तराखंड महिला जागृति एवं कल्याण संस्था की ओर से रविवार को ऊंचापुल में महिला होली गायन महोत्सव आयोजित किया गया। सफेद और गुलाबी परिधानों में सजी...

हल्द्वानी में होली के रंग में रंगी महिलाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि बीतते ही होली की महफिल सजने लगी हैं। उत्तराखंड महिला जागृति एवं कल्याण संस्था की ओर से रविवार को ऊंचापुल में महिला होली गायन महोत्सव आयोजित किया गया। सफेद और गुलाबी परिधानों में सजी महिलाओं ने होली गीतों और स्वांग के जरिए महफिल में रंग जमा दिया।

होली गायन की शुरुआत, तुम सिद्ध करो महाराज होली के दिन में.. से हुई। मत फोड़ो गागर मोहना होलिन में.. होली गीत से श्रीकृष्ण-गोपियों के बीच की अटखेली की याद ताजा हो गईं। इससे पहले वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश और जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने दीप जलाकर महोत्सव की शुरुआत की। डॉ. हृदयेश ने कहा कि होली खुशियों और सामूहिकता का त्योहार है। लोग राग-द्वेष भुलाकर होली मनाते हैं। कार्यक्रम संयोजक रेनू जोशी ने सभी होल्यारों का आभार जताया। संचालन लता कुंजवाल ने किया। आयोजन में डीके पंत, विनोद दानी, आरएस भाकुनी, प्रमोद बोरा, धीरज वर्मा, प्रमोद पंत, विशाल नेगी, भुवन जोशी, मोहित ने सहयोग किया। यहां लता गोस्वामी, वरिष्ठ रंगकर्मी जुगल किशोर पेटशाली, पूनम जोशी, मनीषा पंत, ममता दानी, कमला नेगी, मनीषा पांडे, हेमा हरबोला, जया कर्नाटक, छवि कांडपाल आदि मौजूद रहे। होली गायन में हीरानगर, चीनपुर ऊंचापुल, शिव शक्ति ऊंचापुल, हिम्मतपुर तल्ला, कपिल कालोनी मुखानी, बिठौरिया नंबर वन, कठघरिया, काठगोदाम, कैनाल कालोनी, हरिपुर नायक, मुखानी, बालभारती स्कूल, स्वयं सिद्ध आदि टीमों ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें