ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडAlert! आज दिल्ली के डॉक्टर हड़ताल पर, हेलमेट पहनकर किया था इलाज

Alert! आज दिल्ली के डॉक्टर हड़ताल पर, हेलमेट पहनकर किया था इलाज

महाराष्ट्र में हड़ताली रेजिडेंट डॉक्टरों के समर्थन में आज दिल्ली में भी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। दिल्ली के एम्स में डॉक्टर आज छुट्टी पर होंगे। बीते दिनों दिल्ली के 1200 डॉक्टरों...

Alert! आज दिल्ली के डॉक्टर हड़ताल पर, हेलमेट पहनकर किया था इलाज
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 07:44 AM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में हड़ताली रेजिडेंट डॉक्टरों के समर्थन में आज दिल्ली में भी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। दिल्ली के एम्स में डॉक्टर आज छुट्टी पर होंगे। बीते दिनों दिल्ली के 1200 डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट पहनकर मरीजों का इलाज किया था। आज दिल्ली में सर्जरी और ओपीडी विभाग में काम प्रभावित होगा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 20 हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने सामुहिक अवकाश पर जाने की धमकी दी है। 

दरअसल, ये सभी डाक्टर महाराष्ट्र में हड़ताल पर गए डॉक्टरों का समर्थन कर रहे हैं। महाराष्ट्र में जुनियर डॉक्टर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। वे डॉक्टरों पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरोध में हड़ताल पर हैं। किसी मरीज के रिश्तेदारों ने डॉक्टर पर हमला किया था, जिसके विरोध में ये हड़ताल बुलाई गई है। महाराष्ट्र के डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इसी मांग के समर्थन में देश के कई कोनों में कई हजार डॉक्टर हड़ताल पर हैं। नागपुर में 300 से ज्यादा डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री गिरिश महाजन ने डॉक्टरों को चेतावनी दी है कि अगर वे लोग आज काम पर नहीं लौटे तो उनकी 6 महीने की सैलरी काट ली जाएगी, उनके प्रति कड़े एक्शन लिए जाएंगे। 

गुरुवार को दिल्ली का हाल

दिल्ली में आज ओटी और वार्ड सुबह 9 से 4 तक खुले रहेंगे। ज्यादातर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि एमरजेंसी सेवा बरकरार रखने की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज सोलंकी ने कहा, काफी समय से ही डॉक्टरों पर अत्याचार हो रहे हैं, हम सुरक्षा चाहते हैं, हम अपने साथियों के साथ हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें