राकेश झुनझुनवाला को शेयर बाजार का बिग बुल कहा जाता है। उन्होंने 5000 रुपये से 40000 करोड़ रुपये का साम्राज्य शेयर बाजार से खड़ा किया। राकेश झुनझुनवाल को टाटा ग्रुप के टाइटन ने नई पहचान दी। आइए डालते हैं राकेश झुनझुनवाला के सफर पर एक नजर
Mon, 21 Aug 2023 02:40 PMये कहानी है सिप्ला (CIPLA) की। केमिकल इंडस्ट्रियल एंड फार्मास्युटिकल लैबोरेटरीज की नींव 1935 में रखी जाती है। कंपनी ने दो साल बाद अपना प्रोडक्शन शुरू किया है। साल 1936 में युसूफ हामिद का जन्म होता है। जिनकी लीडरशिप में कंपनी नई ऊंचाइयों पर पहुंचती है। एचआईवी की जब भी चर्चा होगी सिप्ला को जरूर याद किया जाएगा। इस कंपनी की दवाओं की वजह से 2001 से लाखों लोगों की जान बची। आइए जानते हैं सिप्ला को नई ऊंचाई पर ले जाने वाले युसुफ हमीद की कहानी...
Mon, 14 Aug 2023 10:59 PMRules Changes From 1st April 2023: 1 अप्रैल से नए फाइनेंस ईयर 2023-24 की शुरुआत के साथ ही income tax से रिलेटेड कई नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। नए टैक्स स्लैब से लेकर टैक्स लिमिट बढ़ने तक और डेट म्यूचुअल फंड पर कोई एलटीसीजी टैक्स बेनेफिट्स जैसे कई प्रमुख बदलाव होंगे। इसके अलावा कल एलपीजी के नए रेट अपडेट होंगे कारों के दाम बढ़ने वाले हैं। साथ ही सोने की बिक्री के हॉलमार्क अनिवार्य होगा।
Sat, 01 Apr 2023 07:36 PMरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नए साल में करोड़ों देशवासियों को एक बार फिर से रेपो रेट बढ़ाकर झटका दिया है। केंद्रीय बैंक ने क्रेडिट पॉलिसी में बदलाव करते हुए ब्याज दरों में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी की है। रेपो रेट में बदलाव के बाद नए साल में आपके होम लोन की EMI थोड़ी और महंगी हो सकती है। आइए जानते हैं आपकी जेब पर इसका कितना असर पड़ेगा?
Wed, 08 Feb 2023 09:57 PMअडानी ग्रुप के लिए मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अब फोर्ब्स ने अडानी इंटरप्राइजेज के FPO में निवेश से संबंधित बड़ा खुलासा किया है। अडानी ग्रुप ने पिछले दिनों अपना FPO वापस ले लिया था। फोर्ब्स के खुलासे से अडानी समूह को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला है क्या
Mon, 06 Feb 2023 12:01 AMअमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप ने एक रिपोर्ट पब्लिक की थी। रिपोर्ट सामने के बाद अडानी ग्रुप को बड़ा झटका को लगा है।अडानी की कंपनियों के बॉन्ड और शेयर में गिरावट देखी गई थी। अब ट्विटर पर अडानी ग्रुप को बड़ा समर्थन मिला है। लोगों ने ट्विटर पर 'IndiaStandsWithAdani' ट्रेंड हुआ है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
Wed, 01 Feb 2023 11:59 PMवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट में आम आदमी से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कीं। पीएम आवास योजना के अलावा किसानों के लिए भी वित्त मंत्री ने ऐलान किया। लेकिन सबसे बड़ा ऐलान मिडिल और सैलरीड क्लास के लिए किया गया है। वित्त मंत्री ने पर्सनल टैक्स को लेकर 5 बड़े ऐलान किए। यहां हम आपको 10 points में बता रहे हैं बजट की बड़ी बातें
Wed, 01 Feb 2023 11:29 PMआप सभी का स्वागत है Fever FM के Brand New Real Estate Show Prime Location में। आज के शो मैं हम जानेंगे real estate मैं investment strategy क्या होनी चाहिए economic rent का मतलब |अधिक और स्पष्ट जानकारी के लिए पूरा वीडियो जरूर देखिये।
Sun, 18 Sep 2022 12:41 AMभारत के गौतम अडानी ने वो मुकाम हासिल लिया है जो आज से पहले किसी भारतीय ने नहीं किया था... अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए है... Forbes Real Time Billionaires List में गौतम अडानी आज कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर आए गए... अडाणी ने फ्रांस के उद्योगपति Bernard Arnault को पीछे छोड़ ये उपलब्धि हासिल की... आपको बता दें कि साल 2022 में जब से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं तब से वो हर दिन नई ऊंचाइयां छू रहे हैं... एक समय पर उनकी कुल संपत्ति 155.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी लेकिन कुछ देर बाद ही वह फिर से तीसरे नंबर पर आ...
Sat, 17 Sep 2022 02:59 AMनमस्ते!! स्वागत है आप सब का Prime Location के नए एपिसोड में कहते हैं समझदार इंसान वही होता है जो न सिर्फ अपने दुश्मनों की समझदारी के लिए उनसे लगाव रखे पर अपने दोस्तों की बेवकूफियों के लिए उनसे दूरी बनाए रखें स्वागत है आप सब का के नए एपिसोड में आज हम जानेंगे इस वायरल सवाल का जवाब की- Force Majeure clause क्या होता है? डिक्शनरी बताएगी की ये Co Tenancy clause क्या होता है? रियल एस्टेट सिर्फ अमीरों के लिए है... ये Myth भी होगा बस्ट। किरायदारों से घर खाली कराने का Legal तरीका क्या है? ये भी जानेगे आज हमारी FOOL PROOF STORY में अधिक और स्पष्ट जानकारी के लिए पूरा वीडियो जरूर...
Sun, 11 Sep 2022 12:42 AMनमस्ते। आप सभी का स्वागत है Fever FM के Brand New Real Estate Show Prime Location में। ये शो प्रॉपर्टी गाइडेंस के संदर्भ में बनाया गया है आज के Video में हम जानेंगे – Real Estate में CLP payment plan क्या है Encumbrance का मतलब अधिक और स्पष्ट जानकारी के लिए पूरा वीडियो जरूर देखिये।
Tue, 06 Sep 2022 08:37 PMभारत का रूस से कच्चे तेल का आयात पिछले पांच महीनों में पहली बार जुलाई में नीचे गिरा है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद से ही भारत ने रूस से तेल आयात बढ़ा दिया था। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के रूस से ज्यादा तेल लेने के बाद सऊदी अरब ने भी भारत को लुभावने ऑफर्स देना शुरू कर दिया। इन ऑफर्स के कारण ही पिछले 5 माह में पहली बार जुलाई में रूस से कच्चे तेल का आयात नीचे आया है।
Sat, 20 Aug 2022 09:25 PMपिछले दिनों स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी Huawei India के CEO समेत टॉप के तीन अधिकारियों को आयकर विभाग की ओर से समन भेजा गया था। इस समन के खिलाफ Huawei India ने अदालत का रुख किया था। Huawei India के CEO ली जिओंगवेई ने दिल्ली की अदालत में कहा कि मैं एक चीनी हूं आतंकवादी नहीं हूं। उन्होंने यह बात अपनी लुकआउट नोटिस को लेकर कोर्ट में हो रही सुनवाई के दौरान कहा।
Sat, 13 Aug 2022 11:24 PMभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने मोदी सरकार की नीतियो को लेकर अपनी राय रखी है. इसके साथ ही उन्होंने आरबीआई की तारीफ भी की है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रघुराम राजन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है। रिजर्व बैंक ने इसमें अच्छा काम किया है। हमारी समस्या श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी नहीं है। हमारे विदेशी कर्ज भी कम हैं। आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में महंगाई है। आरबीआई ब्याज दरें बढ़ा रहा है जिससे महंगाई कम करने में मदद...
Sun, 31 Jul 2022 07:54 PMपूरी दुनिया में मंदी की आशंका जोर पकड़ रही है। कोरोना महामारी Russia-Ukraine War और सप्लाई चेन में बाधा आने के कारण ग्लोबल इकोनॉमी पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका जापान समेत कई विकसित देशों में मंदी की आशंका लगातार बढ़ रही है। अब ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा होल्डिंग्स ने भी इस खतरे को लेकर दुनिया को आगाह किया है।
Tue, 05 Jul 2022 01:54 AMअगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके के लिए बेहद जरूरी खबर है। सरकार ने सोने पर आयात शुल्क यानी इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 12.50 फीसदी कर दिया है। बाजार के जानकारों की मानें तो सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से देश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। रुपये में लगातार आ रही गिरावट और विदेशी मुद्रा भंडार को हो रहे नुकसान के बीच सरकार ने शुक्रवार को ये अहम फैसला लिया है।
Sat, 02 Jul 2022 12:22 AMपिछले दिनों अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में वृद्धि की थी जिसके बाद से क्रिप्टोकरेंसी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट के साथ 20069 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बिटकॉइन में इस साल 54 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
Sat, 02 Jul 2022 12:19 AMफ्रेंच ऑटोमेकर कंपनी Citroën भारत में अपनी दूसरी कार Citroën C3 के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ाने जा रही है। कंपनी इस कार की बुकिंग 1 जुलाई से शुरू करेगी और लॉन्चिंग 20 जुलाई को होनी है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले हम आ गए हैं Goa में जहां करने वाले हैं इस नई नवेली कार की टेस्ट ड्राइव ताकि आपको बता सकें कि यह किस इस गाड़ी में क्या खूबी है और क्या कमियां हैं।
Wed, 15 Jun 2022 01:03 PMसेंसेक्स में गिरावट आज थमने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर 2:10 मिनट तक सेंसेक्स 1740.85 या 3.21% अंक टूट कर 52562.59 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 484.50 अंकों की गिरावट के साथ 15717.30 पर ट्रेड कर रहा था। नेस्ले इंडिया को छोड़कर सोमवार दोपहर सभी टाॅप 29 स्टाॅक लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहे थे।जिसकी वजह से निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
Mon, 13 Jun 2022 04:16 PMमहंगाई के दौर में आपकी जेब अब और ज्यादा ढीली होगी.. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा कर दिया है और रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दिया. वहीं CRR भी 0.5 फीसदी बढ़ाकर 4.50 फीसदी कर दिया... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले का सीधा असर लोन लेना वाले लोगों की जेब पर पड़ेगा...
Wed, 04 May 2022 06:18 PMसबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन यानि LIC का IPO कल यानि 4 मई को आ रहा है... एंकर निवेशकों के लिए इसे 2 मई को खोला जा चुका है... LIC का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 4 मई से 9 मई तक ओपन रहेगा... आपको बता दें कि देश से सबसे बड़ा IPO की स्टॉक एक्सचेजेंज पर लिस्टिंग 17 मई को होगी.... LIC IPO को लेकर शेयर मार्केट में काफी हलचल है... एलआईसी ने अपने 21000 करोड़ रुपये के IPO के लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है यानी आपको कम से कम 13530 रुपये का निवेश करना होगा.... एलआईसी के पॉलिसीधारकों को इस आईपीओ में 60 रुपये की छूट मिलेगी.. वहीं खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 40 रुपये की छूट...
Tue, 03 May 2022 07:04 PMटेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ट्विटर के डायरेक्टर बोर्ड में शामिल नहीं होंगे। हालांकि इसकी घोषणा वे पहले कर चुके हैं। अरबपति मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। ये जानकारी ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर शेयर की है। मस्क ने हफ्ते के अंत में ट्विटर पर कुछ बदलावों का सुझाव दिया था। इसमें साइट को विज्ञापन-मुक्त बनाना भी शामिल था। 2021 में ट्विटर की कुल कमाई का लगभग 90 प्रतिशत विज्ञापनों से...
Mon, 11 Apr 2022 09:58 PMबाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया के नए शेयर शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गए। रुचि सोया के शेयर बंपर लिस्टिंग गेन के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 855 रुपये पर लिस्ट हुए। रुचि सोया के नए शेयरों की लिस्टिंग के लिए बाबा रामदेव दलाल स्ट्रीट पर स्थित BSE के ऑफिस पहुंचे थे। बाबा रामदेव ने ही BSE दफ्तर में घंटी बजाकर रुचि सोया के शेयरों की लिस्टिंग की शुरुआत की।
Fri, 08 Apr 2022 07:45 PMरूस-यूक्रेन युद्ध से तेजी बढ़ रही महंगाई के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समिति ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। आरबीआई ने शुक्रवार को लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया। रेपो रेट 4 फीसदी पर स्थिर है। इसका मतलब है महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को पर बैंक की ईएमआई का बोझ नहीं पड़ने वाला है।
Fri, 08 Apr 2022 07:39 PM