कोविड-19: संक्रमण से बचे रहना चाहते हैं तो खाना बनाते समय बरतें ये सावधानियां, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान

Cooking Tips to stay away from Covid-19: परिवार के हर सदस्य की सेहत की जिम्मेदारी अक्सर घर की महिलाओं के कंधों पर होती है। लेकिन कोविड-19 नाम की महामारी ने घर के इन डॉक्टरों को बेहद चिंता में...

offline
 कोविड-19: संक्रमण से बचे रहना चाहते हैं तो खाना बनाते समय बरतें ये सावधानियां, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Manju लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
Sun, 12 Apr 2020 11:08 PM

Cooking Tips to stay away from Covid-19: परिवार के हर सदस्य की सेहत की जिम्मेदारी अक्सर घर की महिलाओं के कंधों पर होती है। लेकिन कोविड-19 नाम की महामारी ने घर के इन डॉक्टरों को बेहद चिंता में डाल दिया है। महिलाएं अपनी और परिवार की सेहत को लेकर बेहद चिंतित हैं। महिलाएं कोरोना वायरस को अपने परिवार से दूर रखने के लिए सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताई जाने वाली सभी सुरक्षा और सतर्कता के नियमों का सख्ती से पालन भी कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कोरोना वायरस बाहर से ही नहीं बल्कि आपकी रसोई के रास्ते भी आपको संक्रमित कर सकता है। जिससे बचने के लिए महिलाओं को इन जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं यो जरूरी बातें।        

खाना बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान-
1-लॉकडाउन के दौरान घर के सदस्य महिलाओं से तरह-तरह की डिशेज तैयार करने की फरमाइश कर रहे हैं। लेकिन महामारी को देखते हुए महिलाओं को खाना बनाते समय साफ-सफाई का पहले से अधिक ध्यान रखना जरूरी है। कोरोना वायरस किसी भी तरह से आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है इसलिए जरूरी है कि किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसे साफ-सुथरे तरीके से तैयार किया गया हो। ताकि आप और आपका परिवार स्वस्थ रहें।  
2-अपने हाथों को बार-बार धोएं। ध्यान रखें कि खाना बनाने से पहले और बाद में भी अपने हाथ अच्छी तरह धोएं। ऐसा करने से आप खुद के साथ परिवार के बाकी सदस्यों को भी संक्रमित होने से बचा सकेंगी। 
3-घर पर यदि कोई बुजुर्ग या बच्चा हैं तो उनके पास जाने से पहले और बाद में अपने हाथ जरूर धो लें।   
4-घर का कूड़ा साफ करने के बाद या उसे छूने के बाद भी अपने हाथों को अवश्य धोएं। 
5-खाना बनाते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। खासकर वो महिलाएं जिन्हें किसी भी तरह के किसी फ्लू की शिकायत है। 
6-सब्जियों और दालों का प्रयोग करने से पहले उन्हें अच्छी तरह गर्म पानी से धो लें। सब्जियों को तभी काटें जब आप उन्हें तुरंत बनाने वाली हो। 
7-रसोई में मौजूद कपड़ों को भी गर्म पानी से अवश्य धोकर प्रयोग में लाएं।  

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

अनोखी की अगली ख़बर पढ़ें
Covid 19 Coronavirus Corona Virus Cooking Tips To Stay Away From Covid-19
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें