झारखंड विधानसभा चुनावः मनोज भुइयां और देव कुमार धान भाजपा में शामिल

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुइयाँ और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री देव कुमार धान सहित कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित...

offline
झारखंड विधानसभा चुनावः मनोज भुइयां और देव कुमार धान भाजपा में शामिल
Gunateet हिन्दुस्तान टीम , रांची
Sun, 15 Sep 2019 8:31 AM

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुइयाँ और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री देव कुमार धान सहित कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में  राजद के पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार,  रविन्द्र नाथ गंझू, अनामिका जूही, प्रियंका पाल आदि ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कराने वाले भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह चतरा सांसद सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा में आने की एक ही शर्त्त है और वो है माँ भारती की सेवा। 

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जैसे मेला में शामिल होने के लिए पूरे गाँव से लोग आते हैं ठीक वैसे ही भाजपा में शामिल होने के लिए लगातार पूरे प्रदेश से भारी संख्या में लोग आ रहे हैं।  प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा आज प्रदेश एवं देश दोनों जगह सबसे बड़ी पार्टी एवं सबसे लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा और मोदी जी के अलावा देश के सामने कोई विकल्प नही है। 

भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सांसद मनोज भुइयाँ और पूर्व मंत्री देव कुमार धान ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार गुड्डू एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाण्डे, अमित शाहदेव के साथ उमेश रंजन साहू एवं मनोज साहू मौजूद थे।

मौके पर विश्राम उरांव, सीमा उरांव, बुधवा उरांव, महतो भगत, बैद्यनाथ उरांव, शंकर उरांव, अनिल साहू, रामदेव भगत, राहुल कुमार, किशोर साहू,प्रयाग पाठक, संदीप मुंडा, महेंद्र प्रजापति, छोटन उरांव, सन्नी पासवान, मंजय प्रकाश, अमित तिर्की, विक्की पासवान,सूरज सिंह, निर्भय यादव, गौरव दास, रोहित महतो, संजीव कुमार, अक्षय कुमार, धीरज कुमार, अमित महतो, सुरेंद्र पासवान, संजय सिंह, अशोक तिवारी, चंद्रकांत उपाध्याय, जैनेन्द्र यादव, समशेर आलम, शम्भु यादव, राजेंद्र यादव सहित हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनाव की अगली ख़बर पढ़ें
Jharkhand Assembly Elections 2019 Jharkhand Assembly Elections Jharkhand Elections
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें