राशिफल 17 सितंबर Video: वृश्चिक राशि के जातक शत्रु पर पड़ेंगे भारी तो तुला को मिलेगा पार्टनर का साथ

ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने से हर राशि पर कुछ न कुछ अच्छा या बुरा असर जरूर पड़ता है। आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस तरह रहने वाली है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मिथुन में राहु गोचर हो रहे हैं।...

offline
राशिफल 17 सितंबर Video: वृश्चिक राशि के जातक शत्रु पर पड़ेंगे भारी तो तुला को मिलेगा पार्टनर का साथ
Manju ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय , गोरखपुर
Mon, 16 Sep 2019 8:16 PM

ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने से हर राशि पर कुछ न कुछ अच्छा या बुरा असर जरूर पड़ता है। आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस तरह रहने वाली है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मिथुन में राहु गोचर हो रहे हैं। सिंह में अभी भी सूर्य और मंगल का गोचर है। कन्या में बुध और शुक्र विद्यमान हैं। वृश्चिक में गुरु चल रहे हैं। शनि और केतु धनु में हैं। मेष राशि में चन्द्रमा विराजमान हैं। ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने से किस राशि के जातक पर क्या असर पड़ने वाला है, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय से: 

मेष - बड़ी अच्छी स्थिति है। घरेलू सुख में इजाफा होगा। घर का माहौल सुखद रहेगा। मां का साथ मिलेगा। भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी।

वृषभ - अकारण परेशान रहेंगे। कुछ-कुछ ऐसा दिमाग में आता रहेगा जिससे दिक्कत महसूस करेंगे। कोई बहुत बुरा नहीं होने वाला है। फिर भी थोड़ा परेशान
रहेंगे। खर्च की अधिकता सम्भव है।

मिथुन - रुका हुआ धन वापस आएगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी धन आएगा। आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क - शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी चाकरी में इजाफा होने के संकेत हैं।

सिंह -भाग्यवश कोई काम बनेगा। अचानक परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति कही जाएगी।

कन्या -चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा प्रतिकूल समय है। हालांकि बचाव पक्ष बहुत मजबूत स्थिति में है और आने वाला समय
बहुत अच्छा होने वाला है।

तुला - आनन्ददायक जीवन गुजरने का संकेत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। बाकी कोई समस्या नहीं है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
परेशानी दूर होगी। व्यवसायिक सफलता के योग हैं।

वृश्चिक -स्थिति अच्छी है। रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। कोई छुपा हुआ रहस्य सामने आएगा, उसकी जानकारी होगी। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है।

धनु -भावनाओं में न बहें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। बहुत अच्छी स्थिति नहीं है इसलिए थोड़ा बचकर चलें।

मकर राशि- ग्रहकलेश के संकेत हैं, आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत हैं।

कुंभ -घोर पराक्रमी बने रहेंगे। कार्यों को करने का समय आ चुका है। समय बनता जाएगा। लोगों का साथ मिलता जाएगा। कार्य हो जाएगा।

मीन - कुटुम्बों से न उलझें। पूंजी निवेश फिलहाल रोक कर रखें। बाकी सब ठीक है।

प्रस्तुति- अजय कुमार सिंह
गोरखपुर

 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

अपना राशिफल जाने
धर्म की अगली ख़बर पढ़ें
Daily Rashiphal Predictions Astrological Daily Rashiphal Predictions Of 17 September Astrological Daily Rashiphal Predictions Of 17 September For Each Zodiac Sign
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें