जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...
आज आपका दिन सफलता प्रदान करने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कफ जनित रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
आज आप मानसिक शांति की अनुभूति करेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चले आ रहे विवाद समाप्त हो जाएंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है।
आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। अनावयक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। रुके हुए कार्यों में प्रयास तेज कर दें। व्यापार में हानि हो सकती है। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
ऐप पर पढ़ें