ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसराय राष्ट्रीय लोक अदालत ने 1658 मामलों का निस्तारण किया

राष्ट्रीय लोक अदालत ने 1658 मामलों का निस्तारण किया

पेज तीन लीड... सात करोड़ रुपए पर समझौता हुआ बेगूसराय। विधि संवाददाता सिविल कोड केंपस में शनिवार को जिला विधिक सेवा...


राष्ट्रीय लोक अदालत ने 1658  मामलों का निस्तारण किया
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 11 Dec 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय। विधि संवाददाता

सिविल कोड केंपस में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला जज शमीम अख्तर व प्राधिकार के सचिव अनवर शमीम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया है। उद्घाटन समारोह में सभी न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं वरीय अधिवक्ता समेत न्यायालय कर्मी भी उपस्थित हुए। जिला जज श्री अख्तर में अपने संबोधन में कहा कि आज के दौड़ में तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए छोटे-छोटे मामलों में अपनी प्रतिष्ठा और ईगो को संतुष्ट करने के लिए मुकदमेबाजी करना ठीक बात नहीं है। लोक अदालत में कोई भी पक्षकार की हार नहीं होती है सबकी जीत होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत के विधिवत संचालन के लिए 14 पीठों का गठन किया गया था। अनुमंडल न्यायालय मंझौल, अनुमंडल न्यायालय तेघड़ा व अनुमंडल न्यायालय बलिया में एक-एक पीठ का गठन किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत से कुल 1658 मामलों का निष्पादन पक्षकारों की सहमति के आधार पर किया गया। लोक अदालत की विभिन्न पीठ के द्वारा 354 अपराधिक मामले, वाहन दावा वाद से संबंधित 16 मामले तथा परिवार न्यायालय के तीन मामले महत्वपूर्ण है। बीमा कंपनी ने मृतक के परिवार को कुल एक करोड पांच लाख मुआवजा राशि का चेक मृतक के परिवार को प्रदान किया है। पीठासीन पदाधिकारी अपर सत्र न्यायधीश कुमार ऋषिकेश एवं सदस्य अधिवक्ता रजनीश कुमार थे। स्टेट बैंक ने 182 बकायेदारों से एक करोड़ से ज्यादा की राशि पर समझौता किया एवं उनसे 66 लाख रुपए की वसूली हुई है। इस पीठ के पीठासीन पदाधिकारी न्यायधीश सतीश कुमार झा थे। बिहार ग्रामीण बैंक ने अपने 312 बकायेदारों से लगभग सवा दो करोड़ रुपए पर समझौता किया और उनसे लगभग 65 लाख की वसूली हुई। वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 146 बकायेदारों से 63 लाख पर समझौता किया और उनसे 5 लाख की वसूली की। पीठ के पीठासीन पदाधिकारी न्यायाधीश राजीव रंजन थे। इंडियन बैंक, कैनरा बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा ने 126 बकायेदारों से लगभग 60 लाख पर समझौता किए और उनसे 20 लाख की वसूली हुई। पीठ के पीठासीन पदाधिकारी न्यायधीश नसीम नजर, भाविका सिन्हा व सहायक देवेंद्र कुमार थे। यूको बैंक ने अपने 505 बकायेदारों से 2 करोड़ 29 लाख पर समझौता किया और लगभग एक करोड़ 5 लाख की वसूली की। इस पीठ के पीठासीन पदाधिकारी न्यायधीश बृजनाथ और मोहिनी कुमारी थी। बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने मामले के 100 लोगों से 3 लाख 27 हजार की वसूली की। इसके पीठासीन पदाधिकारी न्यायधीश धीरेंद्र कुमार पांडेय और विकास कुमार थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार अंवष्ठा, जिला वकील संग के महासचिव विजयकांत झा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता गन शामिल हुए। साथ ही संचालन मे लोक अदालत कर्मी, संगम कुमार मिश्रा उदय कुमार पी एल वी शैलेश कुमार, पैनल लायर मोहम्मद वसीम अहमद, सिस्टम पदाधिकारी अरमान फैजी, धर्मशील कुमार आदि ने काफी सहयोग किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें