ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबेगूसराय स्टेशन पर नाबालिग मिली तंग हाल में

बेगूसराय स्टेशन पर नाबालिग मिली तंग हाल में

थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव से 11 जुलाई को गायब हुईं किशोरी बेगूसराय स्टेशन पर से बरामद किया। जीआरपी थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह तड़के करीब 4 बजे स्टेशन...

बेगूसराय स्टेशन पर नाबालिग मिली तंग हाल में
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 20 Jul 2018 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव से 11 जुलाई को गायब हुईं किशोरी बेगूसराय स्टेशन पर से बरामद किया। जीआरपी थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह तड़के करीब 4 बजे स्टेशन परिसर से बरामद किया। वह बेसुध विक्षिप्त हालत में पड़ी थी। किशोरी खाली पांव थी और उसकी हालत बेहद तंग थी। जीआरपी थानाध्यक्ष मो. हारुण रशीद ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस की नजर अकेली किशोरी पर पड़ी। उसे थाने पर लाकर पूछताछ की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी इस कदर भयभीत थी कि कुछ जवाब भी नहीं दे रही थी। पूछताछ में किशोरी ने केवल घर का पता बताया। बाद में साहेबपुर कमाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि युवती को मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी।

मामले को लेकर युवती के पिता ने उसके गायब होने की प्राथमिकी करायी थी। आवेदन में पिता ने कहा था कि कोचिंग के लिए घर से निकली उनकी बेटी वापस नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि किशोरी 10 दिन से कहां थी। वह बेगूसराय स्टेशन पर कैसे पहुंची।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें