ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायट्रेन की चपेट में आकर पुत्र की मौत, मां घायल

ट्रेन की चपेट में आकर पुत्र की मौत, मां घायल

स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म के पूर्वी छोड़ पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक 18 वर्षीय किशोर की मौत हो गई वहीं एक 40 वर्षीया महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में...

ट्रेन की चपेट में आकर पुत्र की मौत, मां घायल
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 04 May 2018 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म के पूर्वी छोड़ पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक 18 वर्षीय किशोर की मौत हो गई वहीं एक 40 वर्षीया महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना शुक्रवार की दोपहर बाद कटिहार से समस्तीपुर जा रही सवारी गाड़ी से घटने की बताई जा रही है।

मृतक किशोर लोहियानगर वार्ड 28 निवासी शिक्षक रामनाथ प्रसाद का पुत्र है। जबकि घायल महिला सुमन कुमारी पत्नी है। घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह दोनो मां व बेटा शॉटकट रास्ते से रेल ट्रैक पार कर बाजार जा रहा था। ट्रेन के अचानक आ जाने से दोनो चपेट में आ गए। वहीं रेल थानाध्यक्ष मो. हारुन रसीद ने बताया कि घटना कैसे घटी इसकी जांच की जा रही है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है। इधर रेल सूत्रो ंने बताया कि घटना के बाद रेल ट्रैक पर लोगो की भीड़ लग गई। जिससे कुछ देर परिचालन रोकना पड़ा। न.सं.

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें