ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगुड न्यूज! सहरसा और गढ़ बरुआरी के बीच रेल इलेक्ट्रिफिकेशन का काम शुरू

गुड न्यूज! सहरसा और गढ़ बरुआरी के बीच रेल इलेक्ट्रिफिकेशन का काम शुरू

सहरसा-गढ़ बरुआरी रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए रेल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य शुरू हो गया है। इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के तहत पहले फाउंडेशन बनाने का काम किया जा रहा है। फाउंडेशन का काम पटना की...

गुड न्यूज! सहरसा और गढ़ बरुआरी के बीच रेल इलेक्ट्रिफिकेशन का काम शुरू
सहरसा, निज प्रतिनिधि।Tue, 22 Oct 2019 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा-गढ़ बरुआरी रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए रेल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य शुरू हो गया है। इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के तहत पहले फाउंडेशन बनाने का काम किया जा रहा है।

फाउंडेशन का काम पटना की पावरट्रांस कंपनी ने शुरू कर दिया है। संभावना है फरवरी अंतिम या मार्च में इस रेलखंड को बिजली से जोड़ दिया जाय। काम पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण कराते बिजली प्रवाहित करते इलेक्ट्रिक ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाय।

इलेक्ट्रिक ट्रेन में डीजल से कम खपत के कारण रेलवे की ज्यादा से ज्यादा रेलखंड को इलेक्ट्रिफिकेशन करने पर जोर है। उप मुख्य अभियंता विद्युत(निर्माण) दीपक गुप्ता ने कहा कि सहरसा-गढ़ बरुआरी साढ़े 16 किमी रेल इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पटना की पावरट्रांस कंपनी को मिला है। कंपनी के द्वारा फाउंडेशन का काम शुरू किया गया है। फाउंडेशन के बाद बिजली पोल गाड़ने का काम किया जाएगा। अगले साल के फरवरी अंतिम तक इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य पूरा करने की योजना है।  उन्होंने कहा कि प्रति एक किमी विद्युतीकरण कार्य पर 40 से 50 लाख रुपए खर्च आता है।
 
गढ़ बरुआरी-सरायगढ़ और सरायगढ़-फारबिसगंज रेलखंड में भी होगा रेल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य
गढ़ बरुआरी-सरायगढ़ और सरायगढ़-फारबिसगंज रेलखंड में भी इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनें चलाने के लिए रेल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य किया जाएगा। उप मुख्य अभियंता विद्युत (निर्माण) ने कहा कि जैसे-जैसे बड़ी रेललाइन से जोड़ते ट्रेन आवागमन सुविधा बहाल की जाएगी उस सेक्शन में इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य किया जाएगा। सरायगढ़ से आगे भी रेल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य किया जाएगा। 

सरायगढ़ और सुपौल के बीच बनेगा ट्रैक्शन पावर सब स्टेशन
सरायगढ़ और सुपौल के बीच ट्रैक्शन पावर सब स्टेशन बनेगा। उप मुख्य अभियंता ने कहा कि ट्रैक्शन पावर सब स्टेशन उपयुक्त जगह पर होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें