ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयामुखिया, सरपंच, पंसस व वार्ड सदस्य के लिए 18 मार्च को होगा चुनाव

मुखिया, सरपंच, पंसस व वार्ड सदस्य के लिए 18 मार्च को होगा चुनाव

मुखिया, सरपंच, पंसस व वार्ड सदस्य के लिए 18 मार्च को होगा चुनाव

मुखिया, सरपंच, पंसस व वार्ड सदस्य के लिए 18 मार्च को होगा चुनाव
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 03 Mar 2020 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

पंचायत उप चुनाव के लिए गया के पांच प्रखंडों में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य कुल सात पदों के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए है। इसके लिए कुल 41 बूथ बनाए गए है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया है। 18 मार्च को सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। उस दिन सिर्फ चार वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों के लिए काउंटिंग होगी। 20 मार्च को सुबह आठ बजे से मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवारों का काउंटिंग होगी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि कोंच प्रखंड की कोंच पंचायत के मुखिया पद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था जिसमें एक महिला शामिल है। वहां 14 बूथ बनाए गए है। गुरुआ प्रखंड की मंडा पंचायत के सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार हैं। वहां भी 14 मतदान केंद्र बनाए गए। गुरारू प्रखंड की तिलोरी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य संख्या 11 के लिए तीन उम्मीदवार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें