ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयारेल अधिकारियों के उपेक्षा का शिकार बना रनिंग रूम: मिथिलेश

रेल अधिकारियों के उपेक्षा का शिकार बना रनिंग रूम: मिथिलेश

गया जंक्शन का रेल गार्ड और चालक रनिंग रूम रेल अधिकारियों के उपेक्षा का शिकार बना हुआ...

रेल अधिकारियों के उपेक्षा का शिकार बना रनिंग रूम: मिथिलेश
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 18 Mar 2018 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

गया जंक्शन का रेल गार्ड रूम और चालक रनिंग रूम रेल अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार बना है। सहायक मंडल अभियंता और कार्य निरीक्षक की उदासीनता से स्थिति और दयनीय बनी है।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के जोनल सहायक महामंत्री मिथिलेश कुमार ने रविवार को गया जंक्शन के रेल गार्ड व चालक रनिंग रूम के निरीक्षण के दौरान ये बातें कहीं। निरीक्षण के दौरान रनिंग रूम में कार्यरत कर्मियों से वहां की समस्याओं से अवगत हुए।

गार्ड व ड्राइवर ने उन्हें बताया कि रनिंग रूम की छत से पानी टपकता है। पीने के पानी का अभाव है। गार्ड रनिंग रूम में स्टाफ की कमी से खाना भी समय पर नहीं मिलता है। रनिंग रूम से स्टेशन ड्यूटी पर जाने के लिए समय पर वाहन उपलब्ध नहीं हो पाता है। उन्होंने यह भी बताया कि रनिंग रूम में सारे जरूरी सामान की सप्लाई के लिए दो बार उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। कर्मी दूषित पानी पीने को विवश हैं। निरीक्षण के दौरान यूनियन के अध्यक्ष कृष्णा राम, एमएल मंडल, अनिल कुमार सिन्हा, विजय कुमार, नीरज कुमार, आरके अवस्थी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें