ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार खगड़ियायात्री बढ़े पर टिकट काउंटर घटे

यात्री बढ़े पर टिकट काउंटर घटे

खगड़िया रेलवे स्टेशन पर टिकट कटाने में यात्रियों को पसीने छूट रहे हैं। खगड़िया स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा तो मिला, लेकिन उस हिसाब से यात्री सुविधाएं नहीं मिली। यात्रियों की संख्या के हिसाब से टिकट...

यात्री बढ़े पर टिकट काउंटर घटे
हिन्दुस्तान टीम,खगडि़याThu, 21 Jun 2018 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

खगड़िया रेलवे स्टेशन पर टिकट कटाने में यात्रियों को पसीने छूट रहे हैं। खगड़िया स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा तो मिला, लेकिन उस हिसाब से यात्री सुविधाएं नहीं मिली। यात्रियों की संख्या के हिसाब से टिकट काउंटर की सुविधा भी नहीं है। साधारण टिकट काउंटर बढ़ने की बजाय घटा दी गई है।

पहले से यहां छह टिकट काउंटर बने हैं पर पांच ही चालू हंै। वर्तमान में यहां से दस हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। साधारण टिकट से हर रोज औसतन पांच लाख की राजस्व होती है। बुधवार की सुबह 11 बजे चालू चार काउंटर पर यात्रियों की लम्बी लाइन थी। प्लेटफार्म नम्बर एक से ट्रेन को खुलता देख इस ट्रेन से सफर करने वाले लाइन से बिना टिकट लिए ही चढ़ने के लिए दौड़ पड़े।

काउंटर पर यह नजारा अमूनन रोज दिखता है। जबकि इस शिफ्ट में पांच टिकट काउंटर खुले रखने हैं। खासकर सुबह के समय में इन काउंटरों पर यात्रियों की लम्बी लाइन लगी रहती है। टिकट काउंटर की कमी का आलम यह है कि यात्रियों को टिकट के लिए लम्बी लाइन में लगनी पड़ती है।स्थिति तो ऐसी हो जाती है कि ट्रेन खुलता देख यात्री बिना टिकट लिए ही दौड़ पड़ते हैं।

तीन शिफ्ट में चलता है टिकट काउंटर: खगड़िया रेलवे स्टेशन के साधारण टिकट काउंटर तीन शिफ्ट में चलता है। सुबह के छह बजे से दोपहर के दो बजे तक पांच टिकट काउंटर ही खुला रहता है। जबकि छह काउंटर बने हैं। एक काउंटर पर लगे कम्प्यूटर पर कार्यालय का वर्क किया जाता है। वहीं दोपहर के दो बजे से रात के दस बजे व रात के दस बजे से सुबह के छह बजे तक दो-दो टिकट काउंटर खोला जाता है।

जबकि सुबह से शाम के दोपहर के दो बजे तक काउंटर पर काफी भीड़ लगती है। ऐसे में इस समय टिकट काउंटर बढ़ाने की जरुरत है।

क्या कहते हैं अधिकारी: खगड़िया के स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि दिन में और टिकट काउंटर की जरुरत महसूस हो रही है। नए स्टेशन भवन चालू हो जाने से अतिरिक्त तीन काउंटर बढ़ जाएंगे। इसके बाद समस्याएं दूर हो जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें