वैचारिक दिवालियापन का शिकार है विपक्ष : बशिष्ठ

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में राजनीति की नई और बड़ी परिभाषा गढ़ी जा रही...

offline
वैचारिक दिवालियापन का शिकार है विपक्ष : बशिष्ठ
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , पटना
Mon, 11 Dec 2017 8:00 PM

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में राजनीति की नई और बड़ी परिभाषा गढ़ी जा रही है। राजनीति में जब मुद्दों की प्राथमिकता होती है, तब राजनीति करवट लेने लगती है और नीतीश कुमार हमेशा मुद्दों की बात करते हैं। विपक्ष को वैचारिक दिवालियापन का शिकार बताते हुए चुनौती दी कि प्रतिपक्ष बिहार में नीतीश कुमार की वैचारिक लाइन से बड़ी लकीर खींच कर दिखाए।

एक अणे मार्ग के नेक संवाद कक्ष में जदयू के 22 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दसवें दिन मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा व बाढ़ से आए लगभग एक हजार कार्यकर्ताओं से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। कहा कि बिहार में महिलाओं को आरक्षण, शराबबंदी से उनके जीवन में आए बदलाव, दहेजबंदी, बालविवाह उन्मूलन को जदयू का हरेक कार्यकर्ता आगे बढ़ाए।

जदयू अगली पीढ़ी के लिए सोचता है : आरसीपी

राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए ‘बेटर हाफ संबोधन को अगर सही मायने में कहीं सार्थकता मिली है तो नीतीश कुमार के कार्यों से मिली है। आज जबकि बाकी नेताओं की सोच परिवार तक सीमित रहती है, जदयू अगली पीढ़ी के लिए सोचता है। साइकिल योजना की चर्चा करते हुए कहा कि सोचते बहुत लोग हैं, मौका बहुत कम लोगों को मिलता है, पर करता कोई-कोई है। नीतीश कुमार उन बिरले लोगों में हैं जो कहे को पूरा करके दिखाते हैं। जदयू अब तकनीक में भी पीछे नहीं रहेगा। जल्द 50 लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। विधानपार्षद प्रो. रामवचन राय, रणवीर नंदन, नीरज कुमार, को-ऑर्डिनेटर सुनील कुमार एवं डॉ. अमरदीप ने भी विचार रखे।

ये भी रहे मौजूद : विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, सलमान रागीब व उपेन्द्र प्रसाद, विधायक अभय कुशवाहा व रणधीर कुमार सोनी, पूर्व विधान पार्षद प्रदीप महतो, पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य व अनिल कुमार, प्रवक्ता प्रगति मेहता, डॉ. सुहेली मेहता, निखिल मंडल, अरविन्द निषाद, पंचायती राज प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता विश्वास एवं विधि प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव अंजुम आरा मौजूद थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

बिहार की अगली ख़बर पढ़ें
Bihar JDU Basistha Victim
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें