ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाओवरब्रिज निर्माण की मांग के लेकर भूख हड़ताल

ओवरब्रिज निर्माण की मांग के लेकर भूख हड़ताल

बंगाली बाजार में वर्षों पुरानी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर कोसी युवा संगठन द्वारा एक दिवसीय भूख हड़ताल किया...

ओवरब्रिज निर्माण की मांग के लेकर भूख हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाWed, 25 Jul 2018 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बंगाली बाजार में वर्षों पुरानी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर कोसी युवा संगठन द्वारा एक दिवसीय भूख हड़ताल किया गया।

सहरसा स्टेडियम में वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने लोगों की समस्या को केवल राजनीतिक मुद्दा बनाकर इस्तेमाल किया। 19 वर्षों में चार बार केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा शिलान्यास किया गया। पिछले लोकसभा चुनाव में मिट्टी जांच के नाम पर बड़े-बड़े मशीन लगाकर जनता के साथ मजाक किया गया। जाम की समस्या से जनता परेशान है और आम जनों का जन प्रतिनिधियों पर से भरोसा उठ चुका है। वक्ताओं ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए सभी राजनीतिक दलों से जन भावनाओं के सम्मान के लिए एकसाथ आने की अपील की।

मौके पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सोहन झा ने राजेश रमन, चमन झा, जावेद अनवर चांद, दिलखुश पासवान, माधव झा, बिट्टु, भगवान राय, जय राम मेहता, गुडुल मिश्र, कृष्णा झा, अभिषेक सागर मौजूद थे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें