ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरबेटिकट यात्रियों के लिए बनायी गयी मोबाइल टीम

बेटिकट यात्रियों के लिए बनायी गयी मोबाइल टीम

रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए रेल मंडल ने विशेष अभियान शुरू किया है। सीनियर डीसीएम बिरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान से बेटिकट यात्रियायें में हड़कंप मच गया है।...

बेटिकट यात्रियों के लिए बनायी गयी मोबाइल टीम
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरThu, 17 May 2018 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए रेल मंडल ने विशेष अभियान शुरू किया है। सीनियर डीसीएम बिरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान से बेटिकट यात्रियायें में हड़कंप मच गया है। महज एक दिन के अभियान में रेलवे को लाखों रुपये राजस्व का फायदा हुआ है। मंगलवार से शुरू किये अभियान के तहत केवल एक दिन में तीन हजार बहत्तर बेटिकट यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। इससे बतौर जुर्माने के रूप में लगभग 13 लाख रुपये की वसूली की गयी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि यह अभियान पूरे एक महीने तक लगातार चलायी जायेगी। ताकि यात्रियों को काउंटर से टिकट लेकर यात्रा करने की आदत डाली जा सके।

बनायी गयी है दस मोबाइल टीम

रेल मंडल में विशेष अभियान के तहत दस मोबाइल टीम का गठन किया गया है। जिसका रुट प्रतिदिन सुबह में निर्धारित की जाती है। मोबाइल टीम को किसी भी रुट या ट्रेन में जांच के लिये भेजी जा सकती है। इसके लिये कोई स्पेशल रूट का निर्धारण नहीं किया गया है। मोबाइल टीम में यह गोपनियता रखी जाती है कि वह किसी भी रुट में जाने की पूर्व सूचना संबंधित स्टेशन या उक्त रेल खंड के टीटीई को नहीं दी जाती है।

काउंटरों पर बढ़ने लगा सेल

सीनियर डीसीएम ने बताया कि मात्र एक दिन के अभियान में तीन हजार से अधिक बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया है। जिससे जुर्माना के रूप में लगभग तेरह लाख रुपये वसूल किया गया है। जिस स्टेशन पर यह अभियान चलाया गया है, वहां के टिकट काउंटर पर विक्री बढ़ी है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें