काउंटर से ही लें टिकट : डीआरएम
रेल मंडल में सतर्कता जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने सतर्कता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा...
रेल मंडल में सतर्कता जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने सतर्कता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलायी। उन्होंने कहा कि दो नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह रेल मंडल में मनायी जायेगी। इस बार सतर्कता जागरुकता सप्ताह का थीम है सतर्क भारत, समृद्ध भारत। उन्होंने कहा कि यात्रियों को यात्रा शुरू करने से लेकर अपने गंतव्य स्टेशन तक सुरक्षित यात्रा करने के तरीका बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया के माध्यम से रेलवे भी यात्रियों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के काउंटर से टिकट लेकर यात्री अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। दलाल के माध्यम से टिकट लेने पर यात्री ठगी के शिकार हो सकते हैं। इसके लिये यात्रियों को सतर्क व सजग रहने की जरुरत है। मंडल कार्मिक अधिकारी आरआर लकड़ा ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह के महत्वों पर प्रकाश डालते हुये अधिकारियों एवं कर्मियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान एडीआरएम संत राम मीणा व जफर आजम सहित सभी वरीय अधिकारी के अलावे सभी कर्मी उपस्थित थे। इधर, स्टेशनों व प्लेटफार्म पर भी सतर्कता सप्ताह के तहत पोस्टर चस्पाया गया है। इन पोस्टरों के माध्यम से यात्रियों को सर्तकता पूर्वक अपनी यात्रा करने की अपील की गयी है। साथ ही किसी दलाल या संदिग्ध के मिलने पर तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी एवं रेल कर्मियों को देने की अपील की गयी है।