ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारउपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में आया ये सांसद, कहा- उचित हक नहीं तो गठबंधन में रहना का कोई तुक नहीं

उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में आया ये सांसद, कहा- उचित हक नहीं तो गठबंधन में रहना का कोई तुक नहीं

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के सांसद राम कुमार शर्मा ने राजग नेतृत्व के खिलाफ अपने पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) के आक्रामक रूख का रविवार को समर्थन...

उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में आया ये सांसद, कहा- उचित हक नहीं तो गठबंधन में रहना का कोई तुक नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 09 Dec 2018 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के सांसद राम कुमार शर्मा ने राजग नेतृत्व के खिलाफ अपने पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) के आक्रामक रूख का रविवार को समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पार्टी को उसका उचित हक नहीं मिलता तो उसका गठबंधन में बने रहने का कोई तुक नहीं है। शर्मा ने अपने क्षेत्र सीतामढ़ी में संवाददाताओं से कहा कि अगर गठबंधन में उचित हक नहीं मिलता और सम्मान नहीं मिलता तो उसे गठबंधन में नहीं रहना चाहिए।

शर्मा से हाल ही में पूर्वी चंपारण में हुए पार्टी सम्मेलन के बारे में सवाल किया गया था जिसमें कुशवाहा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी चुनावी फायदे के लिए राम मंदिर मुद्दा उठा रही है। सम्मेलन में शर्मा और पार्टी के दो विधायक शामिल नहीं हुए थे। शर्मा का यह बयान कुशवाहा के लिए राहतभरा है। शर्मा ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि क्या वह महागठबंधन में शामिल होने के पक्ष में हैं। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा शामिल है। 

शर्मा ने कहा कि इस बारे में कोई फैसला करने के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया है। शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा, ''संभव है कि सांसद ने अपनी निजी राय व्यक्त की हो। भाजपा का मानना है कि जदयू, लोजपा और रालोसपा सभी राजग का हिस्सा हैं और अगले साल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

बिहार:केंद्रीय विद्यालय की जमीन के लिए उपवास पर बैठे उपेंद्र कुशवाहा

नीतीश कुमार गरीबों को शिक्षा से वंचित रखना चाहते हैं : उपेंद्र कुशवाहा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें