ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessGold price jumps rs 299 and silver jumps rs 779 on 6 october

Latest Gold Price: सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक हुई तेज- जानें 6 अक्टूबर का ताजा रेट

Gold Price Today 6th October 2020: आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में तेजी आई। 6 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 299 रुपये प्रति 10 ग्राम...

Latest Gold Price: सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक हुई तेज- जानें 6 अक्टूबर का ताजा रेट
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 06 Oct 2020 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

Gold Price Today 6th October 2020: आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में तेजी आई। 6 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 299 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर खुला और शाम तक 546 रुपये महंगा होकर सोने का भाव 51,044 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी के रेट में आज 779 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। चांदी का हाजिर भाव 60890 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया लेकिन शाम तक 1,001 रुपये की तेजी के साथ चांदी 61,112 रुपये पर बंद हुई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 6 अक्टूबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...

6 अक्टूबर का फाइनल रेट

धातु 6 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 5 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 51044 50498 546
Gold 995 (23 कैरेट) 50840 50296 544
Gold 916 (22 कैरेट) 46756 46256 500
Gold 750 (18 कैरेट) 38283 37874 409
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29861 29541 320
Silver 999 61112 Rs/Kg 60111 Rs/Kg 1,001 Rs/Kg

 

सुबह का रेट

धातु 6 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 5 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 50797 50498 299
Gold 995 (23 कैरेट) 50594 50296 298
Gold 916 (22 कैरेट) 46530 46256 274
Gold 750 (18 कैरेट) 38098 37874 224
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29716 29541 175
Silver 999 60890 Rs/Kg 60111 Rs/Kg 779 Rs/Kg

 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 PM Kisan सम्मान निधि: आने वाली है बैंक खाते में अगली किस्त, जानें कैसे कराएं पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें