Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, Sensex में 261 अंकों की गिरावट

आज सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। आज वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर नजर आया। इसके कारण तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर...

Sheetal Tanwar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Mon, 16 Sept 2019, 04:00:PM

आज सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। आज वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर नजर आया। इसके कारण तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर में आज गिरावट देखी गई। आज सेंसेक्स 261.68 अंकों की गिरावट के साथ 37,123.31 और निफ्टी 72.40 अंकों की गिरावट के साथ 11,003.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स सुबह 10.09 बजे 180.96 अंकों की गिरावट के साथ 37,204.03 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 58.35 अंकों की कमजोरी के साथ 11,017.55 पर कारोबार करते देखा गया। अभी सेंसेक्स 190.83 अंक की गिरावट के साथ 37,194.16 और निफ्टी 54.40 अंक लुढ़ककर 11,021.50 पर कारोबार कर रहा है।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सुबह 180.43 अंकों की कमजोरी के साथ 37,204.56 पर और निफ्टी 81.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,994.85 पर खुला।

बीते हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 280.71 अंक बढ़कर 37,384.99 अंक और निफ्टी 97.95 अंक की तेजी के साथ 11,080.75 अंक पर बंद हुआ। घरेलू और वैश्विक सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला। अभी सेंसेक्स 22.78 अंकों की बढ़त के साथ 37,125.50 और निफ्टी 3.10 अंकों की तेजी के साथ 10,985.90 पर कारोबार करता नजर आया।

लाल निशान पर कारोबार कर रहा है बाजार, Sensex में 180 अंकों की गिरावट

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
News Iconबिज़नेस की अगली ख़बर पढ़ें
Share MarketSensex

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन