INDvSA 2nd Test Day-3 Stumps: द. अफ्रीका 275 रनों पर सिमटा, फॉलोऑन पर फैसला आज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है, दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 275 रनों पर सिमट गई। इस तरह से भारत को पहली पारी के आधार पर 326 रनों की बढ़त मिल गई है। भारत की ओर से आर अश्विन ने चार विकेट, जबकि उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कप्तान फैफ डु प्लेसी ने 64 रन बनाए जबकि वर्नन फिलैंडर 44 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। 

India vs South Africa, 2nd Test, Day 3 all updates

04.30 PM: दक्षिण अफ्रीका के ऑलआउट होने के साथ ही तीसरे दिन का खेल भी खत्म हो गया। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 326 रनों की बढ़त मिल गई है। अब भारत फॉलोऑन देता है या नहीं इसका फैसला कल होगा। 

04.28 PM: दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 275 रनों पर सिमट गई है। आर अश्विन ने कगीसो रबाडा को आउट कर दक्षिण अफ्रीका का 10वां विकेट झटका। 

04.14 PM: महाराज के आउट होने के बाद कगीसो रबाडा बैटिंग करने मैदान पर आए हैं।

04.12 PM: दक्षिण अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा। केशव महाराज 72 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए।

04.00 PM: दक्षिण अफ्रीका ने 98वें ओवर तक 8 विकेट खोकर 266 रन बना लिए हैं। इस समय फिलैंडर 42 रन और केशव महाराज 67 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03.41 PM: दक्षिण अफ्रीका ने 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। केशव महाराज 58 और वर्नन फिलैंडर 38 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 94 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 253/8, भारत को विकेट की तलाश है।

03.30 PM: दक्षिण अफ्रीका की ओर से वर्नन फिलैंडर और केशव महाराज क्रीज पर जम गए हैं। दोनों के बीच मजबूत साझेदारी देखने को मिल रही है। 

02.33 PM: टी-ब्रेक के बाद का खेल शुरू, केशव महाराज और वर्नन फिलैंडर क्रीज पर मौजूद। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के दो विकेट और बचे हैं।

02.13 PM: टी-ब्रेक तक भारत दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट करने में सफल नहीं हो सका है। दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट गंवाकर 197 रन बना लिए हैं। वो अभी भारत से 404 रन पीछे है।

01.55 PM: दक्षिण अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाज पिच पर टिकने का साहस दिखा रहे हैं। वर्नोन फिलेंडर और केशव महाराज के बीच आठवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

01.35 PM: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। 181 रनों के स्कोर पर टीम के आठ विकेट गिर चुके हैं। 

01.07 PM: जहां सारे बल्लेबाज एक के बाद आउट होते जा रहे थे वहां दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डू प्लेसी ने शानदार 64 रनों की पारी खेली। टीम के आठ विकेट गिर चुके हैं।

12.55 PM: दक्षिण अफ्रीका के 150 रन पूरे हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डू प्लेसी इस समय कप्तानी पारी खेल रहे हैं। वो 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12.20 PM: इस पारी में विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा ने भी अपना नाम शामिल कर लिया। उन्हाेंने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मुथुसामी को पवेलियन भेजा।

12.13 PM: लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। आर अश्विन ने गेंद संभाली है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डू प्लेसी के साथ क्रीज पर पिछले मैच में बढ़िया बल्लेबाजी करने वाले मुथुसामी हैं।

11.30 AM: दक्षिण अफ्रीका ने लंच ब्रेक तक छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। वो भारत से अभी 465 रन दूर हैं।

11.20 AM: स्पिनर आर अश्विन ने भारत को छठी सफलता दिलाते हुए दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को पवेलियन भेजा।

11.00 AM:दक्षिण अफ्रीका ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। फैफ डू प्लेसिस और क्विंटन डि कॉक क्रीज पर टिक चुके हैं। भारत की नजर इस साझेदारी को तोड़ने पर है।

10.30 AM: दक्षिण अफ्रीका टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी फैफ डू प्लेसिस और क्विंटन डि कॉक क्रीज पर खेल रहे हैं। भारत की नजरें इन दोनों को आउट कर उनकी पारी जल्द समेटने पर है। अगर ये दाेनों टिक गए तो टीम इंडिया को दिक्कत हो सकती है। 

10.01 AM: हनुमा विहारी की प्लेइंग इलेवन में जगह पाने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दक्षिण अफ्रीकी पारी काे झकझोरते हुए इस पारी का अपना तीसरा विकेट हासिल किया। उन्होंने थेनुस डि ब्रूयन को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका का स्काेर इस समय पांच विकेट के नुकसान पर 53 रन है।

09.55 AM: दक्षिण अफ्रीका ने अपने पचास रन पूरे कर लिए हैं। इस समय क्रीज पर डू प्लेसी और डि ब्रूयन हैं।

09.41 AM: भारत को तीसरे दिन के खेल में विकेट हासिल करने में ज्यादा देर नहीं लगी। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एनरिच नॉर्टजे को आउट को भारत को चौथी सफलता दिलाई। 

09.30 AM: भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए थेनिस डि ब्रूयन और एनरिच नॉर्टजे की जोड़ी क्रीज पर हैं।

09.12 AM: भारत ने पहली पारी में 601 रन का विशाल स्काेर बनाकर पारी घोषित की। कप्तान विराट कोहली ने टीम के शानदार 254 रनों की नाबाद पारी खेली। मयंक अग्रवाल ने भी शतक बनाया जबकि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 91 रनों की पारी खेली।

09.00 AM: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा। 

READ SOURCE
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें