INDvsSA: विराट कोहली ने इस मामले में गांगुली-अजहर को छोड़ा पीछे

India vs South Africa: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रनों से हरा कर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त ले ली है। फॉलोऑन के बाद दक्षिण  अफ्रीका की टीम 189 रन पर ढेर हो गई। भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 601 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार 254 रन बनाए। ओपनर डीन एल्गर 48 रन बनाकर मेहमान टीम के टॉप स्कोरर रहे। उमेश यादव ने 22रन  देकर 3 और जडेजा ने 52 रन देकर 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ विराट कोहली ने रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज कराया। 

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने आठवीं बार विपक्षी टीम को पारी से हराया है। इससे पहले सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 7-7 टेस्ट मैचों में पारी से जीत दर्ज की थी। पारी से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धौनी नाम दर्ज था। उन्होंने आठ बार विपक्षी टीम को पारी से हराया।

भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत 
भारत ने पुणे में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी जीता है। इससे पहले 2010 में कोलकाता में धौनी की कप्तानी में भारत एक पारी और 57 रन से जीता था। कोहली ने 2014-15 में धौनी के बाद कप्तानी संभाली थी। 2015 में पहली सीरीज दक्षिण अफ्रीका से खेली और 3-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद से कोहली ने आठ घरेलू सीरीज में कप्तानी की और सभी जीतीं। 

विराट की कप्तान के रूप में 30वीं जीत 
कप्तान के रूप में पहले 50 टेस्ट में विराट की यह 30वीं जीत है। विराट ने अपना 50वां टेस्ट जीत के जश्न के साथ मनाया। इस मामले में विराट से आगे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 35 और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ 37 हैं।

विराट ने धोनी को पीछे छोड़ा 
विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को 13वीं सीरीज जीत दिलाई है और वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से आगे निकल गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 12 सीरीज जीती थीं।

विराट कोहली की कप्तानी में भारत की यह नौवीं घरेलू टेस्ट सीरीज जीत है। वहीं, घरेलू सरजमीं यह भारत की लगातार 11वीं सीरीज जीत है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 10 होम सीरीज लगातार जीती थीं।

READ SOURCE
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें