सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में 29 सितंबर को पहली जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एसआरएच 15 रनों से जीता और इसके बाद आईपीएल 2020 प्वॉइंट टेबल में काफी उलटफेर देखने को मिला। आईपीएल की ताजा प्वॉइंट टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अब आखिरी पायदान पर फिसल गया है, जिसको लेकर ट्विटर पर टीम को काफी ट्रोल किया जा रहा है। 29 सितंबर के बाद आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल शेयर की गई, जिस पर लोगों ने सीएसके को ट्रोल किया है।
सीएसके ने तीन मैच खेले हैं, जिसमें से एक मैच जीता है और दो प्वॉइंट्स और सबसे खराब नेट रनरेट के चलते प्वॉइंट टेबल में सबसे नीचे है। अभी तक खेले गए 11 आईपीएल मैचों के बाद टॉप-4 में तीन टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। जबकि आखिरी की चार टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं। राजस्थान रॉयल्स दो मैच में दो जीत के साथ टॉप पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों में एक हार के साथ दूसरे पायदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) तीन मैचों में दो जीत के साथ तीसरे पायदान पर और किंग्स इलेवन पंजाब तीन मैचों में दो जीत और बेहतर नेट रनरेट के आधार पर चौथे पायदान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। वहीं आखिरी चार में क्रम से मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सीएसके हैं। मुंबई इंडियंस चार, सनराइजर्स हैदराबाद एक, केकेआर दो और सीएसके तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुका है। कुछ ऐसा है फिलहाल प्वॉइंट टेबल का हाल-
टीम | मैच खेले | जीते | हारे | नो रिजल्ट | नेट रन रेट | प्वॉइंट्स |
राजस्थान रॉयल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | +0.615 | 4 |
दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 2 | 1 | 0 | +0.483 | 4 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 3 | 2 | 1 | 0 | -1.450 | 4 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 3 | 1 | 2 | 0 | +1.498 | 2 |
मुंबई इंडियंस | 3 | 1 | 2 | 0 | +0.654 | 2 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.228 | 2 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 1 | 1 | 0 | -0.767 | 2 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.840 | 2 |
कुछ ऐसे ट्विटर पर ट्रोल हो रहा है सीएसके-