फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019, CSKvsRR: धौनी की धमाकेदार पारी, दिग्गजों ने ऐसे किया सलाम 

IPL 2019, CSKvsRR: धौनी की धमाकेदार पारी, दिग्गजों ने ऐसे किया सलाम 

चेपॉक की मुश्किल पिच पर राजस्थान रॉयल्स की सधी गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन की बेहतरीन पारी खेली। धौनी की इस पारी की बदौलत...

IPL 2019, CSKvsRR: धौनी की धमाकेदार पारी, दिग्गजों ने ऐसे किया सलाम 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 01 Apr 2019 11:23 AM
ऐप पर पढ़ें

चेपॉक की मुश्किल पिच पर राजस्थान रॉयल्स की सधी गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन की बेहतरीन पारी खेली। धौनी की इस पारी की बदौलत आईपीएल मैच (IPL 2019) में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को आठ रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर से 'संकटमोचक' की भूमिका निभाते हुए टीम को पांच विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया। जवाब में रॉयल्स की टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी और यह उनकी लगातार तीसरी हार थी। 

पिछले मैच में यहां टर्निंग पिच थी, लेकिन इस मैच में यह बल्लेबाजों के लिए अलग तरह की चुनौती साबित हुई। इस पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिली और बेन स्ट्रोक्स खेलना आसान नहीं था। 

IPL 2019:चेन्नई ने राजस्थान को 8 रन से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

महेंद्र सिंह धौनी ने जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में 28 रन लिए, जो आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे महंगा ओवर था। चेन्नई ने आखिरी तीन ओवर में 60 रन बनाए। धौनी ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े और ये सभी छक्के उनादकट के आखिरी ओवर में पड़े। इससे पहले सुरेश रैना (36) और धौनी ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। धौनी ने वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के साथ भी 56 रन जोड़े। 

महेंद्र सिंह धौनी की शानदार पारी पर क्रिकेट जगत से कई प्रतिक्रियाएं आई। क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने धौनी को उनकी इस पारी के लिए अपने-अपने अंदाज में सलाम किया।

फैन्स ने भी टि्वटर पर जमकर महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ की। 

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी और बेन स्टोक्स ने अनुशासित गेंदबाजी की। उन्होंने पावरप्ले में सिर्फ 29 रन देकर चेन्नई के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसके बाद धोनी और रैना क्रीज पर आए। दोनों ने इक्के-दुक्के रन लेकर रनगति को आगे बढ़ाए रखा। 10 ओवर में चेन्नई का स्कोर सिर्फ 55 रन था और सात ही चौके लगे थे। इसके बाद सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी ने हाथ खोले और टीम को संकट से निकाला।

IPL 2019: CSK में शामिल हुआ ये विवादित क्रिकेटर, रह चुका है रेप का आरोपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें