फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटविराट कोहली ने soulmate के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- शुक्रिया

विराट कोहली ने soulmate के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- शुक्रिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट अपना यह जन्मदिन अपनी जीवनसंगिनी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा अब तक इस ट्रिप की...

विराट कोहली ने soulmate के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- शुक्रिया
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 05 Nov 2019 12:13 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट अपना यह जन्मदिन अपनी जीवनसंगिनी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा अब तक इस ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर चुकी हैं। वहीं, विराट कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस वेकेशन ट्रिप की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट कोहली खूबसूरत पहाड़ों में अनुष्का शर्मा के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने अपनी इस पोस्ट के जरिये उन्हें बर्थडे विश करने वालों को शुक्रिया कहा है। 

विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का शर्मा के साथ बैठे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का पहाड़ों के बीच एक खूबसूरत जगह पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का नेचर के बीच सुबह के नाश्ते का लुत्फ ले रहे हैं। 

31 साल के विराट ने 15 साल के चीकू को लिखा ये इमोशनल लेटर, जरूर पढ़ें

B'DAY SPL:  विराट के जन्मदिन पर पढ़ें उनके ये 15 हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- अपनी सॉलमेट के साथ इस दैवीय जगह पर आना सच में आशीर्वाद है। इसके साथ ही जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए दिल से आप सभी का धन्यवाद। 

इससे पहले 31 साल के हुए विराट कोहली ने 15 साल के चीकू के लिए एक इमोशनल और इंस्पारिंग लेटर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस लेटर में विराट कोहली ने 15 साल के चीकू को कई बातें बताईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें