टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट अपना यह जन्मदिन अपनी जीवनसंगिनी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा अब तक इस ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर चुकी हैं। वहीं, विराट कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस वेकेशन ट्रिप की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट कोहली खूबसूरत पहाड़ों में अनुष्का शर्मा के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने अपनी इस पोस्ट के जरिये उन्हें बर्थडे विश करने वालों को शुक्रिया कहा है।
विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का शर्मा के साथ बैठे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का पहाड़ों के बीच एक खूबसूरत जगह पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का नेचर के बीच सुबह के नाश्ते का लुत्फ ले रहे हैं।
विराट कोहली ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- अपनी सॉलमेट के साथ इस दैवीय जगह पर आना सच में आशीर्वाद है। इसके साथ ही जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए दिल से आप सभी का धन्यवाद।
What a blessing to be able to visit such divine places with my soulmate. Also thank you everyone for your kind wishes from the bottom of my heart. 🙏😇❤️ pic.twitter.com/ww8HfE7o4Z
— Virat Kohli (@imVkohli) November 5, 2019
इससे पहले 31 साल के हुए विराट कोहली ने 15 साल के चीकू के लिए एक इमोशनल और इंस्पारिंग लेटर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस लेटर में विराट कोहली ने 15 साल के चीकू को कई बातें बताईं।