बार में चल रहा था अश्लील डांस का खेल, 61 गिरफ्तार, 4 लड़कियां मुक्त कराई

मुंबई पुलिस ने बोरिवली में एक बार में छापा मारकर 61 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मिली चार लड़कियों को भी मुक्त कराया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में 29 ग्राहक और 32 बार स्टाफ के लोग...

offline
बार में चल रहा था अश्लील डांस का खेल, 61 गिरफ्तार, 4 लड़कियां मुक्त कराई
Alakha एजेंसी , नई दिल्ली
Mon, 16 Sep 2019 12:52 PM

मुंबई पुलिस ने बोरिवली में एक बार में छापा मारकर 61 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मिली चार लड़कियों को भी मुक्त कराया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में 29 ग्राहक और 32 बार स्टाफ के लोग हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उन्हें इस में चल रहे अश्लील डांस की वीडियो क्लिप मिली थी जिसके बाद बार पर छापा मारा गया। कस्तूर्बा मार्ग के इस बार में रविवार को रात करीब 11 बजे छापा मारा गया।


सभी आरोपियों को आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान में अश्लीलता फैलाना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां उन्हें जमानत मिल गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में बार मालिक हीराबाई दुबे के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हीराबाई शिवसेना के पूर्व पार्षद की पत्नी बताई जा रही हैं। 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

क्राइम की अगली ख़बर पढ़ें
Bar Dancer Obscene Dance Video Mumbai Police 61 Arrested
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें