Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Anushka Sharma Unseen Photos of Dancing In Mumbai Reception

WOW: जब अपने रिसेप्शन में अनुष्का ने यूं लगाए थे ठुमके, Unseen Photos

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को 1 महीने से ज्यादा हो चुका है। लेकिन अभी भी इनकी शादी के चर्चे आम हैं। जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर अनुष्का-विराट के मुंबई रिसेप्शन की कुछ फोटोज...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 17 Jan 2018 10:03 PM
हमें फॉलो करें

अनुष्का ने यूं किया डांस

1 / 2

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को 1 महीने से ज्यादा हो चुका है। लेकिन अभी भी इनकी शादी के चर्चे आम हैं। जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर अनुष्का-विराट के मुंबई रिसेप्शन की कुछ फोटोज वायरल हुई हैं। जिनमें अनुष्का जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं।

anu

WHAT: न सलमान, न दीपिका, डब्बू रतनानी के कैलेंडर में नहीं मिली इन 8 बड़े सेलेब्स को जगह...

26 दिसंबर को हुआ था रिसेप्शन...

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी का दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में दिया था। ये फंक्शन लोअर परेल स्थित सेंट रेजिस होटल में हुआ जिसमें स्पोर्ट्स और बॉलीवुड वर्ल्ड के बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे थे। इस रिसेप्शन में अनुष्का शर्मा ने ब्लू-गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था। 

दिल्ली में हुआ था पहला रिसेप्शन..
11 दिसंबर को इटली में हुई शादी के बाद पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर की रात दिल्ली में होटल ताज के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में हुआ था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा कई क्रिकेटर पहुंचे थे। इस रिसेप्शन के दौरान भी अनुष्का ने जमकर डांस किया था सामने आए वीडियोज में वे मुंह में नोट दबाकर डांस करती दिखी थीं।  दिल्ली में हुए रिसेप्शन में क्रिकेटर गौतम गंभीर, शिखर धवन और सुरेश रैना अपनी-अपनी वाइफ के साथ पहुंचे थे।

आगे पढ़िए अनुष्का के हेटर्स को कोहली का करारा जवाब, LIVE मैच में किया ये काम...

SAD: 88 साल की उम्र में हुआ शाहरुख की 'दादी' का निधन, 'जासूस' बनकर भी किया था काम

विराट का करारा जवाब

2 / 2

इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे हैं दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा हुआ। जिसे देखकर हर कोई वाह विराट कह उठा। जी नहीं, हम कैप्टन कोहली की डेढ़ सौ रनों की पारी की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा के हसबैंड की, जिन्होंने अपनी पत्नी को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। वो भी लाइव मैच के बीच में।

BIGG BOSS-11: खुलेआम फ्लर्ट करने लगे सलमान-अक्षय तो यूं शरमा गईं सपना चौधरी

क्या हुआ लाइव मैच में...
दरअसल, विराट ने शतक बनाने के बाद 150 रनों की पारी भी पूरी कर ली। जिसके बाद उन्होंने अपने गले में पहनी शादी की अंगूठी निकाली और उसे सबकों दिखाते हुए चूम लिया। 

विराट ने क्यों किया ऐसा..
विराट ने ऐसा इसलिए किया। क्योंकि, फर्स्ट टेस्ट मैच हारने के बाद लोग विराट के साथ-साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा को भी ट्रोल करने लगे थे। क्योंकि, शादी के बाद अपने सेकेंड हनीमून के लिए अनुष्का विराट के साथ साउथ अफ्रीका आई थीं। लोगों का मानना था कि अनुष्का की वजह से विराट का ध्यान भटक गया। जिस वजह से इंडिया को मैच गंवाना पड़ा। इसलिए इस मैच में विराट ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से हेटर्स का मुंह बंद कर दिया।

पहले भी किया है ऐसा...
इससे पहले भी विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को तब सपोर्ट किया था। जब लोगों ने उनकी खराब परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया था। बता दें कि ये क्यूट कपल पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधा है। अनुष्का इस वक्त मुंबई में अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।   

ऐप पर पढ़ें