'ये है मोहब्बतें' फेम ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जितना टीवी पर हिट हैं उतनी ही ज्यादा इंस्टाग्राम पर भी। दिव्यांका की खूबसूरती के अलावा उनके फैन्स उनके ट्रडिशनल लुक के भी खूब दीवाने हैं। इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। इन्हीं सब खबरों के बीच टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की और खबर सामने आ रही है।
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शादी के बाद एक साथ पहली व्हाइट कलर की लग्जरी कार ( मर्सिडीज ) खरीदी है। इस बात खुलासा खुद दिव्यांका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस नई कार की फोटोज से की है। दिव्यांका त्रिपाठी ने जो फोटोज शेयर की उसमे दोनों पति-पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कपल नई मर्सिडीज की पूजा कराता नजर आ रहा है।
जल्द 'ये उन दिनों की बात है' में नजर आएंगे फेमस सिंगर कुमार सानू
इनता ही नहीं पूजा के बाद दिव्यांका और विवेक नई कार की पहली राइड लेते हुए सबसे मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद भी लिया है। इस नये कार की कई तस्वीरें विवेक दहिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।
VIDEO:सुष्मिता ने दुर्गा पंडाल में किया ये, जिसे देख हैरान हो गए लोग
बता दें दोनो की शादी को लगभग 2 साल हो चुके हैं। दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें'(2013) के सेट पर हुई थी।
पिता जतिन दास पर लगे आरोप के बाद भी #MeToo का सपोर्ट करेंगी नंदिता
धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार, लगभग एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से की थी।