इस अभिनेता के जन्मदिन में शामिल हुई थीं रिया चक्रवर्ती, अलीबाग से वापस लौटते हुए कैमरे में हुईं कैद

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी रिया अब काफी कम एक्टिव रहती हैं। हालांकि इस बीच अब रिया की तस्वीर...

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबई
Sat, 10 Apr 2021, 06:48:PM

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी रिया अब काफी कम एक्टिव रहती हैं। हालांकि इस बीच अब रिया की तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो रही है।

साकिब के जन्मदिन में हुई थीं शामिल
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ अभिनेता साकिब सलीम के जन्मदिन में शुमार हुए थे। जन्मदिन का आयोजन अलीबाग में किया गया था। फोटो में रिया कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। रिया ब्लैक टॉप,ब्लू जींस के साथ रेड बैग कैरी किए हुए हैं। वहीं साकिब भी काफी कूल लग रहे हैं। 

सुशांत केस में रिया का नाम
याद दिला दें कि बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह  राजपूत का शव उनके घर में ही मिला था। सुशांत के केस की जांच अब भी जारी है। इस केस में सुशांत के परिजनों ने रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए थे। दिवंगत अभिनेता के परिजनो का आरोप था कि रिया कि सुशांत की मौत की वजह है। सुशांत केस की जांच सीबीआई के साथ ही ईडी और एनसीबी ने भी की थी, वहीं अभी भी मामले की जांच जारी है।

चेहरे में नजर आएंगी रिया
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती की अगली फिल्म चेहरे है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ही इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था, जिसमें रिया की एक झलक नजर आई थी। बता दें कि कोविड के चलते कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है, जिसमें चेहरे का भी नाम शामिल है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
News Iconएंटरटेनमेंट की अगली ख़बर पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन