VIDEO: अपने दोस्तों के बच्चों को देखकर प्रियंका चोपड़ा के मन उठता है ये सवाल, देखिए

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा से अपनी पर्सनल बातों को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। आज कल प्रियंका निक जोनस पब्लिक में भी अपने प्यार का खुलकर इजहार करने लगे हैं। जब भी उनसे बात की...

Fri, 19 Oct 2018, 11:02:AM

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा से अपनी पर्सनल बातों को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। आज कल प्रियंका निक जोनस पब्लिक में भी अपने प्यार का खुलकर इजहार करने लगे हैं। जब भी उनसे बात की जाए तो वह एक-दूसरे की तारीफ के साथ ही इसे जाहिर करना नहीं भूलते कि वह रिलेशनशिप में आकर कितने खुश हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी शादी की नहीं बल्कि बेबी विश की बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो न्यूयॉर्क की है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने कह रही हैं कि कि उनको बच्चे बहुत पसंद हैं। भगवान मेरी इच्छा भी जल्दी ही पूरा करें । वायरल इस वीडियो में प्रियंका थोड़ी-सी शरमाई-सी भी नजर आ रही हैं।

 #MeToo के सपोर्ट में सामने आईं एक्ट्रेस राधिका आप्टे, कही ये बात

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मेरे कुछ दोस्तों के बच्चे हैं। वो मुझे बहुत पसंद हैं। जब मैं उनको देखती हूं तो सोचती हूं भगवान जल्दी से मुझे बच्चों को पकड़ने का मौका दें।’ वैसे खबरों की मानें तो लग रहा है कि इसी साल के अंत तक निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोचिए इनके बच्चे कितने क्यूट होंगे ना! प्रियंका के इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि प्रियंका अपनी शादी के तुरंत बाद ही बच्चे की प्लानिंग करने में थोड़ी सी देरी नहीं करेंगी।

बॉलीवुड सितारों ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कुछ ऐसे दिखे स्टार्स

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चाएं लंबे वक्त से चल रही हैं, लेकिन शादी कब होगी इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों से मिलने जोधपुर पहुंचे थे, लेकिन कहा गया कि वे अपनी शादी के लिए लोकेशन देखने और बाकी अरेंजमेंट करने जोधपुर गए थे, लेकिन अब प्रियंका और निक जोनस की शादी की तारीख कन्फर्म हो गई है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
News Iconएंटरटेनमेंट की अगली ख़बर पढ़ें
VideoSocial Media
लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन