भारत में जल्द आने वाला है Redmi Note 10s स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और शानदार कैमरा से होगा लैस

Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi Note 10s स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में इस  स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले कुछ हफ्तों से Note 10s स्मार्टफोन से...

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Fri, 9 Apr 2021, 04:03:PM

Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi Note 10s स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में इस  स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले कुछ हफ्तों से Note 10s स्मार्टफोन से जुड़ी अफवाहें जोरों पर हैं। लेकिन अब हैंडसेट को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। जिसके बाद यह तय की फोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। 

 

ये भी पढ़ें:- परेशान हैं फोन की Slow Internet स्पीड से तो अपनाएं ये ट्रिक्स, मिनटों में बन जाएगा काम

 

Redmi Note 10s को मिला Bluetooth SIG Certification
लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Note 10s को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर M2101K7BI के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से यह भी पुष्टि होती है कि हैंडसेट MIUI 12।5 पर चलेगा। इसके अलावा, सर्टिफिकेशन साइट ने रेडमी नोट 10 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

 

Redmi Note 10s के संभावित फीचर्स 
जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं कि Redmi Note 10s ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है इसलिए स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हमे मिल चुकी है। Note 10s में FHD + रेजोल्यूशन के साथ 6.43-इंच S-AMOLED स्क्रीन है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजदू है।

 

ये भी पढ़ें:- Mi Fan सेल में आज महज 1 रुपये में खरीदें Redmi 9 Power स्मार्टफोन, ऐसे लें ऑफर का फायदा

 

Redmi Note 10s मीडियाटेक हेलियो G95 चिपसेट के साथ आ सकता है। वहीं फ़ोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जो  33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है। जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8MP वाइड-एंगल + 2MP डेप्थ सेंसर + 2MP मैक्रो सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का कैमरा है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
News Iconगैजेट्स की अगली ख़बर पढ़ें
Redmitech news hindi
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन