गर्भावस्था में जरूर जान लें इन 9 सवालों के जवाब

गर्भावस्था, वो भी पहली बार। ऐसे में दिमाग में कई सवालों का आना जितना लाजमी है, उतना ही जरूरी है उन सवालों के जवाब तलाशना भी। गर्भावस्था के दौरान अपनी डॉक्टर से कौन-से सवाल जरूर पूछें, बता रही हैं...

offline
गर्भावस्था में जरूर जान लें इन 9 सवालों के जवाब
Anuradha हिन्दुस्तान फीचर टीम , नई दिल्ली
Sat, 14 Sep 2019 2:31 PM

गर्भावस्था, वो भी पहली बार। ऐसे में दिमाग में कई सवालों का आना जितना लाजमी है, उतना ही जरूरी है उन सवालों के जवाब तलाशना भी। गर्भावस्था के दौरान अपनी डॉक्टर से कौन-से सवाल जरूर पूछें, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी

गर्भावस्था, समय है शरीर में तमाम उतार-चढ़ाव और बदलावों का। एक ऐसा समय, जब  लगभग हर महिला के जेहन में ढेरों सवाल उठ रहे होते हैं। अगर पहली प्रेग्नेंसी हो तो मन में ढेरों शंकाएं रहती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप न सिर्फ सही समय पर उन सवालों के जवाब हासिल करें, बल्कि यह भी उतना ही जरूरी है कि उन्हें गंभीरता से समझें भी। आपके पास मौजूद तजुर्बेकार महिलाएं भी आपकी मदद कर सकती हैं, पर गर्भधारण करते ही चिकित्सकीय सलाह लेना भी बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानें, कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब:

गर्भावस्था के दौरान ऑपरेशन करवा सकते हैं? 
हां, अगर आपको अंडकोश में गांठ, बच्चेदानी में गांठ, किडनी या फिर पित्त की थैली में पथरी आदि की समस्या है और वह गर्भावस्था के दौरान बढ़ गई है तो ऑपरेशन जरूरी हो जाता है। यह ऑपरेशन गर्भावस्था के तीसरे से छठे महीने के बीच में कराया जा सकता है। 

क्या पूरी प्रेग्नेंसी गोलियां खानी होती हैं? 
आयरन, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, प्रोटीन आदि कुछ ऐसी गोलियां हैं, जिन्हें पूरे नौ महीनों तक खाना जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत के लिए अच्छा होता है। इस मामले में डॉक्टर के दिशा-निर्देश का पूरी तरह से पालन करें। 

क्या खाना सही रहेगा?  
सबसे पहले तो आपको बाहर के खाने, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक और कैफीन आदि से तौबा करना होगा। घर पर बना ताजा और पोषण युक्त कोई भी भोजन आप खा सकती हैं। साथ ही आपको अपनी खुराक का भी ध्यान रखना है। दो-तीन घंटे के अंतराल पर कुछ-न-कुछ खाते रहें। एक बार में ढेर सारा खाना खाने की जगह थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार खाएं। खाना आसानी से पचेगा। 

निरोध कब से होता है जरूरी? 
बच्चा होने के 45 दिनों में निरोध के किसी भी तरीके को अपना लेना चाहिए। इसके लिए आप कॉपर-टी लगवा सकती हैं या फिर इन्जेक्शन आदि का सहारा भी ले सकती हैं। यहां इस भ्रांति से भी बचने की जरूरत है कि बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिला को गर्भ निरोधक की जरूरत नहीं होती। 

कितना काम करना होता है ठीक?
अपनी शारीरिक क्षमता के हिसाब से काम करना चाहिए। अगर आपको गर्भावस्था के दौरान कोई समस्या नहीं है तो आप इत्मीनान के साथ ऑफिस और घर के दैनिक काम कर सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप जितनी सक्रिय रहेंगी, आपकी हड्डियों में उतनी ही लचक रहेगी और सामान्य प्रसव की संभावना बढ़ेगी। प्रेग्नेंसी के दौरान तनाव से बचें। अगर आपको पहले गर्भधारण में समस्या हुई हो, दिल की समस्या हो, ब्र्लींडग आदि की समस्या हुई हो तो यकीनन आपको आराम की जरूरत है। 

कितना वजन बढ़ना सामान्य है? 
पूरे गर्भावस्था के दौरान औसतन 9 से 11 किलो वजन बढ़ना चाहिए। शुरुआती तीन महीनों में एक-एक किलो बाकी औसतन दो किलो हर महीने। यदि आपका वजन एक हफ्ते में दो किलो से ज्यादा बढ़ रहा है या फिर हर महीने तीन से चार किलो बढ़ रहा है, तो यर्ह ंचता का विषय हो सकता है। ऐसे में आपको थाइरॉएड आदि की जांच की आवश्यकता पड़ेगी। 

क्या अल्ट्रासाउंड सुरक्षित है?  
होने वाले बच्चे और मां दोनों के लिए यह एकदम सुरक्षित टेस्ट है। अगर सामान्य गर्भावस्था है तो अमूमन 12 से 14 हफ्ते में पहले अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अब  4-डी अल्ट्रासाउंड, ट्रिपल टेस्ट व लेवल टू-टीफा टेस्ट की भी जरूरत होती है। डॉक्टर की सलाह के अनुरूप अल्ट्रासाउंड करवाएं।

कितना व्यायाम है जरूरी?
गर्भावस्था में फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। अपनी क्षमता के अनुसार आप इस दौरान टहल सकती हैं, प्राणायाम भी अच्छा और सुरक्षित व्यायाम है। विशेषज्ञ की निगरानी में हल्के-फुल्के व्यायाम भी कर सकती हैं। इस दौरान आपको वजन उठाने वाले और झटके से होने वाले व्यायाम नहीं करने चाहिए। 

अपनी मर्जी से दवा ले सकते हैं? 
नहीं, चिकित्सकीय परामर्श के बिना तो बिल्कुल भी नहीं। जहां तक बात  पहले से चल रही दवाओं की है, तो उन दवाओं की खुराक में भी बदलाव हो सकता है। जैसे अगर आपको थाइरॉएड की समस्या है तो इस दौरान आपकी खुराक में इजाफा हो जाता है। गर्भावस्था की जानकारी होने के 15 दिनों के भीतर आपका यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन, शुगर, थाइरॉएड, बीडीआरएल और एचआईवी टेस्ट करवाने होते हैं। अगर आपको कोई समस्या निकलती है तो आपकी डॉक्टर आपको खुद-ब-खुद परामर्श देगी। 

 (स्त्री रोग विशेषज्ञ रेनू सिंह गहलौत से बातचीत पर आधारित) 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

की अगली ख़बर पढ़ें
Pregnancy First Time Pregnancy Caution During Pregnancy Exercise In Pregnancy
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें