मेनोपॉज के बाद बढ़ गया है वजन, कम करने के ये हैं जबरदस्त उपाय

महिलाओं को निश्चित उम्र के बाद एक महत्वपूर्ण शारिरिक बदलाव के दौर से गुजरना होता है। यदि आपकी उम्र 40 या 50 साल के पार है और शरीर में अचानक गर्मी बढ़ती है, सोते समय पसीना आता है तो समझिए मेनोपॉज यानी...

offline
Manju लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Fri, 13 Sep 2019 1:33 PM

महिलाओं को निश्चित उम्र के बाद एक महत्वपूर्ण शारिरिक बदलाव के दौर से गुजरना होता है। यदि आपकी उम्र 40 या 50 साल के पार है और शरीर में अचानक गर्मी बढ़ती है, सोते समय पसीना आता है तो समझिए मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति का वक्त आ गया। इसका फायदा यह होगा कि पीरियड्स आने बंद हो जाएंगे, पीरियड के दर्द से मुक्ति मिलेगी, लेकिन एक बड़ा नुकसान यह है कि पेट के आसपास चर्बी जमना शुरू हो जाएगी। यानी यह तय करना मुश्किल है कि मेनोपॉज की खुशी मनाएं या अफसोस। बहरहाल, मेनोपॉज के बाद बढ़े वजन को कम करने के कुछ आसान टिप्स हैं। जानिए इसी बारे में -

एक उम्र के बाद, अंडाशय (Ovaries) में एस्ट्रोजेन और लैक्टोजेन बनना बंद हो जाते हैं, यानी अंडे का उत्पादन बंद हो जाता है। इसके बाद महिला मां नहीं बन सकती है। इतना पढ़कर आपको लग रहा है कि मेनोपॉज अच्छी बात है, क्योंकि अब पीरियड्स बंद हो जाएंगे।

मेनोपॉज के नुकसान-
मेनोपॉज के कारण महिलाओं के शरीर में एस्ट्रजन हार्मोन का बनना कम हो जाता है। यह सबसे बड़ा नुकसान होता है, क्योंकि एस्ट्रजन हार्मोन हार्ट की रक्षा करता है। इसके बाद कुछ अन्य जरूरी हार्मोन भी कम होने लगते हैं जैसे एस्ट्रडाइओल। यह हार्मोन मैटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। स्ट्रडाइओल हार्मोन की मात्रा घटना यानी वजन बढ़ना। खासतौर पर पेट के आसपास जमने वाली चर्बी हानिकारक होती है।

जाहिर तौर पर मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने का एक मात्र कारण एस्ट्रडाइओल हार्मोन की कमी नहीं है। बढ़ती उम्र और लाइफस्टाइफ भी इसमें अपनी भूमिका निभाते हैं। 40 साल की उम्र के बाद महिला हो या पुरुष, कम एक्टिव हो जाते हैं। कैलोरी खर्च नहीं होती। व्यायाम नहीं होता। खान-पान का नियम नहीं रहता। नींद भी अनियमित हो जाती है, जिससे वजन बढ़ता है।

मेनोपॉज के बाद पेट में चर्बी जमने के अपने नुकसान हैं। सांस लेने में समस्या होती है। हार्ट से जुड़ी बीमारियों के साथ ही डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि मोटा पेट ब्रेस्ट, कोलन या एंडोमेट्रियल कैंसर का कारण भी बनता है।

मेनोपॉज के बाद वजन कम करने के उपाय-
एक्टिव लाइफस्टाइल का कोई तोड़ नहीं है। सुबह उठते ही एक्टिव हो जाएं। यदि पहले कभी वर्कआउट नहीं किया है तो अब शुरू कर दें। हफ्ते में कम से कम 75 मिनट जॉगिंग करें। वॉकिंग भी अच्छा विचार है। हफ्ते में कम से कम पांच या छह दिन 35 मिनट वॉकिंग करें। गति 6 किमी प्रति घंटा से तेज होनी चाहिए।

उम्र के साथ मांसपेशियां कमजोर होती जाती हैं। स्ट्रैंथ बढ़ने वाली ट्रैनिं और वजन उठाने की ट्रैनिंग से मांसपेशियां मजबूत होंगी। साथ ही कैलोरी भी ज्यादा खर्च होगी। एरोबिक्स एक्सरसाइज भी चर्बी कम करने का अच्छा तरीका है।

खाने से पहले सोचें- 
शरीर के वजन के बढ़ने से रोकने के लिए अपनी जबान पर लगाम कसना होगी। यानी केवल स्वाद के लिए खाना बंद करना होगा। खाने-पीने का मामले में ज्यादा अनुशासित होने की जरूरत है। कोशिश करें कि ज्यादा कैलोरी वाली चीजें न खाएं। सब्जियों और अनाज का ज्यादा सेवन करें। फलियां, नट्स, सोया, मछली और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद में कैलोरी कम होती है और प्रोटिन ज्यादा। इनसे मांसपेशियों की मजबूती में मदद मिलती है।

तनाव को अपने पास न फटकने दें-
आप जिंदगी के किसी भी दौर में हों, तनाव घातक है। मेनोपॉज के बाद तनाव को दूर रखने= और भी जरूरी हो जाता है। तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। इससे वजन बढ़ता है। योग और ध्यान, खुद को शांत और सेहतमंद रखने के कारगार उपाय हैं।

भरपूर नींद लें-
मेनोपॉज एक मुश्किल दौर हो सकता है। शारीरिक और मानसिक, दोनों लिहाज से। इससे महिला का आत्मविश्वास डगमगा सकता है। थोड़ा-बहुत तनाव होता है, लेकिन भरपूर नींद लेने से इन हालात से लड़ने में मदद मिलती है। रिलेक्स रहें और अपने वजन पर ध्यान देते रहें।

विभिन्न अध्ययनों में बताया गया है कि जब आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो इसका असर आपके हंगर हार्मोन पर पड़ता है। ज्यादा भूख लगती है और ज्यादा खाने से चर्बी जमने लगती है। जो लोग रात में नहीं होते हैं, उनके ज्यादा कैलोरी का सेवन करने का खतरा बढ़ जाता है। ध्यान रहे, मेनोपॉज के दौरान होने वाली गर्मी और सोते समय आने वाला पसीना नींद में बाधा डालता है।

सबसे बढ़िया तरीका यह है कि खुश, शांत और सेहतमंद रहने पर ध्यान केंद्रीत किया जाए। रात में गर्मी होने और पसीना आने की परेशानी वक्त के साथ खत्म हो जाएगी। तब तक कुल मिलाकर 7 से 8 घंटे सोने की कोशिश करते रहें।

अधिक जानकारी के लिए देखें - https://www.myupchar.com/en/women-health/menopause-ke-lakshan-in-hindi

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

Menopause Weight Gain Measures
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन