Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

कैमरून में बोको हराम का हमला, 6 जवानों की मौत

कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में बोको हराम के आतंकवादियों के हमले में शुक्रवार को छह सैनिकों की मौत हो गई। प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।  स्थानीय प्रशासन में एक सैन्य अधिकारी और उच्च...

offline
कैमरून में बोको हराम का हमला, 6 जवानों की मौत
Alakha एजेंसी , याओंडे
Mon, 16 Sep 2019 11:40 AM

कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में बोको हराम के आतंकवादियों के हमले में शुक्रवार को छह सैनिकों की मौत हो गई। प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी। 

स्थानीय प्रशासन में एक सैन्य अधिकारी और उच्च रैंक वाले दो अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि लेक चाड क्षेत्र में फोटोकोल के निकट सूवेरम में हथियारों से लैस लोगों ने
एक सीमा चौकी पर हमला किया। इस हमले में नौ अन्य सैनिक घायल हो गए हैँ। 

एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि पांच सैनिकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक की मौत रविवार को हुई। सूवेरमम नाइजीरिया के अशांत क्षेत्र लेक चाड क्षेत्र से लगा हुआ है। 

इस क्षेत्र में 10 जून को हुए हमले में कैमरून के 17 जवानों की मौत हो गई थी। 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

विदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Boko Haram Attack Six Soldiers Killed Cameroon Nine Soldiers Injured
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें