Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है। वह 99 वर्ष के थे। बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी। महारानी की ओर से जारी एक बयान में राजमहल ने कहा कि प्रिंस फिलिप का शुक्रवार...

offline
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
Ashutosh Ray लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
Fri, 9 Apr 2021 5:53 PM

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है। वह 99 वर्ष के थे। बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी। महारानी की ओर से जारी एक बयान में राजमहल ने कहा कि प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को सुबह विंडसर कैसल में निधन हो गया। बयान में कहा गया है, गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि महारानी के पति प्रिंस फिलिप- ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह विंडसर कैसल में अंतिम श्वांस ली।

दस जून को प्रिंस फिलिप का 100 वां जन्मदिन होता। पिछले दिनों उन्हें करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था जहां हृदय संबंधी बीमारी को लेकर उनका इलाज किया गया था। कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में प्रिंस फिलिप और महारानी ने अपना अधिकतर समय इंग्लैंड के विंडसर कैसल में कुछ कर्मचारियों के साथ बिताया था। दोनों की शादी 73 साल पहले हुयी थी और उन्होंने जनवरी में एक साथ ही कोविड टीके की पहली खुराक ली थी।

2011 में हुआ था ऑपरेशन
वर्ष 2011 में, प्रिंस फिलिप को उस समय सैंड्रिंघम से हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया था जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी। शाही परिवार उस समय क्रिसमस की तैयारियों में जुटा था। उस समय उनकी धमनियों में रूकावट का इलाज किया गया था और एक स्टेंट लगाया गया था। फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनकी 1947 में एलिजाबेथ से शादी हुयी थी। उन्होंने 2017 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

विदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Prince Philip
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें