ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरदुर्ग-दानापुर में महिला का प्रसव, गूंजी किलकारी

दुर्ग-दानापुर में महिला का प्रसव, गूंजी किलकारी

चांडिल। दुर्ग-दानापुर एक्सप्रेस में 30 वर्षीय महिला रेखा देवी ने पुत्र को जन्म दिया।...

चांडिल। दुर्ग-दानापुर एक्सप्रेस में 30 वर्षीय महिला रेखा देवी ने पुत्र को जन्म दिया।...
1/ 2चांडिल। दुर्ग-दानापुर एक्सप्रेस में 30 वर्षीय महिला रेखा देवी ने पुत्र को जन्म दिया।...
चांडिल। दुर्ग-दानापुर एक्सप्रेस में 30 वर्षीय महिला रेखा देवी ने पुत्र को जन्म दिया।...
2/ 2चांडिल। दुर्ग-दानापुर एक्सप्रेस में 30 वर्षीय महिला रेखा देवी ने पुत्र को जन्म दिया।...
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 13 Apr 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल। दुर्ग-दानापुर एक्सप्रेस में 30 वर्षीय महिला रेखा देवी ने पुत्र को जन्म दिया। महिला अपनी मां के साथ ट्रेन से राउरकेला से पटना स्थित राजेंद्रनगर जा रही थी, जहां से वह सिगोड़ी स्थित अपने मायके जाती। जानकारी के मुताबिक चांडिल रेलवे स्टेशन में ट्रेन खड़ी थी, उसी दौरान महिला का प्रसव हुआ। चांडिल स्टेशन मास्टर की सूचना पर स्टेशन मैनेजर विष्णु तांती, आरपीएफ एएसआई सूर्यमणि, कंस्टेबल अमित कुमार महतो एवं समाजसेवी संजू पांडे ने महिला को नवजात के साथ ट्रेन की बोगी से उतारा तथा एम्बुलेंस चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

स्टेशन मैनेजर विष्णु तांती ने बताया कि ट्रेन की बोगी में महिला द्वारा नवजात के जन्म देने के बाद जच्चा-बच्चा को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। आधे चांडिल में आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन : उन्होंने बताया कि आगे एक ट्रेन के गुजरने के कारण दुर्ग-दानापुर ट्रेन चांडिल स्टेशन में खड़ी थी। महिला द्वारा नवजात के जन्म लेने के कारण ट्रेन रविवार शाम करीब सवा सात बजे से लेकर पौने आठ बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही।

राउरकेला से जा रही थी पटना : महिला रेखा देवी की माता विजयंती देवी ने बताया कि बेटी के गर्भवती होने के कारण वह बेटी को राउरकेला से अपने घर पटना के सिगोड़ी ले जा रही थी। उसने बताया कि तीन बेटियों के बाद ट्रेन में नवजात बेटे का जन्म हुआ है, इससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने मदद के लिए रेलवे एवं स्थानीय ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें