ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरअधिकारियों ने सुनी टिकट चेकिंग कर्मचारियों की समस्याएं

अधिकारियों ने सुनी टिकट चेकिंग कर्मचारियों की समस्याएं

रेल मंडल मुख्यालय चक्रधरपुर सहित राउरकेला व अन्य स्टेशनों पर गुरुवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें टिकट चेकिंग कर्मचारियों की समस्याओं से अधिकारी अवगत हुये एवं उनकी समस्याओं का समाधान...

अधिकारियों ने सुनी टिकट चेकिंग कर्मचारियों की समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 23 Mar 2018 04:38 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल मंडल मुख्यालय चक्रधरपुर सहित राउरकेला व अन्य स्टेशनों पर गुरुवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें टिकट चेकिंग कर्मचारियों की समस्याओं से अधिकारी अवगत हुये एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। गुरुवार को मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक सह जनसम्पर्क अधिकारी भास्कर की उपस्थिति में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें टिकट निरीक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई। इस पर भास्कर ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

वहीं मौके पर भास्कर ने टीटीई को कार्य प्रणाली बेहतर बनाने को लेकर दिशा निर्देश दिया। मौके पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार, एसीएम सौगत मित्रा सहित वाणिज्य निरीक्षक एवं चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित टिकट निरीक्षक मौजूद थे। इसी प्रकार राउरकेला रेलवे स्टेशन स्थित कांफ्रेंस हॉल में गुरुवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसीएम सौगत मित्रा उपस्थित होकर टीटीई की समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्हें अपनी कार्य प्रणाली बेहतर बनाने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों के बीच अच्छा संदेश जा सके। मौके पर राउरकेला सीआई तपन कुमार मंडल, झारसुगुड़ा सीआई संतोष कुमार, डिप्टी सीएल कमलेश कुमार गागराई सहित कई मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें