ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरजल रहा सूखा पेड़ थर्ड लाइन में गिरने से तीन घंटे रेल यातायात प्रभावित

जल रहा सूखा पेड़ थर्ड लाइन में गिरने से तीन घंटे रेल यातायात प्रभावित

सोनुवा स्टेशन व राजगांव रेल फाटक के बीच थर्ड लाइन पोल संख्या-330 के करीब बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे किसी शरारती तत्वों ने थर्ड लाइन किनारे स्थित...

जल रहा सूखा पेड़ थर्ड लाइन में गिरने से तीन घंटे रेल यातायात प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 16 Apr 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनुवा स्टेशन व राजगांव रेल फाटक के बीच थर्ड लाइन पोल संख्या-330 के करीब बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे किसी शरारती तत्वों ने थर्ड लाइन किनारे स्थित एक सूखा हुआ अर्जुन पेड़ में आग लगा दी। सूखे हुए अर्जुन पेड़ में आग लगने से पेड़ जलकर थर्ड लाइन पर गिर गया जिससे थर्ड लाइन का ओएचई तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण थर्ड लाइन में ट्रेनों का परिचालन बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे से रात करीब ग्यारह बजे तक बंद रहा। सूचना मिलने पर चक्रधरपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी व ओएचई वैगन घटना स्थल पर पहुंच जल रहे पेड़ को थर्ड लाइन से हटाकर ओएचई तार को ठीक किया। इसके बाद बुधवार रात करीब ग्यारह बजे के बाद रेल यातायात चालू हुआ। हालांकि, थर्ड लाइन में जल रहा पेड़ गिरने से अप व डाउन लाइन में रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें