ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादस्वास्थ्यकर्मी, 20 यात्री समेत 50 नए कोरोना पॉजिटिव

स्वास्थ्यकर्मी, 20 यात्री समेत 50 नए कोरोना पॉजिटिव

12 महिलाएं समेत शनिवार को जिले में 50 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सदर पीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मचारी और 20 यात्री शामिल...

स्वास्थ्यकर्मी, 20 यात्री समेत 50 नए कोरोना पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 25 Oct 2020 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

12 महिलाएं समेत शनिवार को जिले में 50 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सदर पीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मचारी और 20 यात्री शामिल हैं। 11 लोग धनबाद स्टेशन पर कोरोना जांच में पॉजिटिव मिले हैं। ये विभिन्न ट्रेनों से धनबाद आए थे। नौ लोग सड़क मार्ग से धनबाद आ रहे थे। एनएच-2 पर कोरोना जांच के दौरान इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 20 यात्रियों में 8 धनबाद के रहने वाले हैं। शेष 12 दूसरे जिलों के हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को कोविड सेंटरों में भर्ती कराया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 17 संक्रमित झरिया प्रखंड में मिले हैं। रांगामाटी और सुदामडीह में एक एक परिवार के दो-दो संक्रमित हैं। धनबाद शहरी क्षेत्र में 10 संक्रमित मिले। बाघमारा प्रखंड में छह और गोविंदपुर में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निरसा के कुमारधुबी बाजार और तोपचांची प्रखंड के गोमो बाजार में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 12 संक्रमित जिला के बाहर के हैं। इसमें गिरिडीह के 5 और पश्चिम बंगाल के 3 लोग हैं। रांची, बोकारो, हजारीबाग और जामताड़ा के एक एक संक्रमित मिले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें