ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादअब रोज चलेगी रांची इंटरसिटी व बाबाधाम एक्सप्रेस

अब रोज चलेगी रांची इंटरसिटी व बाबाधाम एक्सप्रेस

- बाबाधाम इंटरसिटी भी छह दिन के बदले चलेंगे सातों दिन

अब रोज चलेगी रांची इंटरसिटी व बाबाधाम एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 26 Feb 2020 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

- 29 फरवरी से धनबाद-रांची इंटरसिटी सप्ताह में चार दिन की बजाए सात दिन चलेगी - बाबाधाम इंटरसिटी भी छह दिन के बदले सात दिन चलेगी धनबाद। मुख्य संवाददातारेलवे ने धनबाद-रांची इंटरसिटी और देवघर-रांची बाधाधाम इंटरसिटी को नियमित कर दिया है। 29 फरवरी से दोनों ट्रेनें सप्ताह में सात दिन चलेंगी। धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने यह जानकारी दी।13303-13304 धनबाद-रांची इंटरसिटी फिलहाल सप्ताह में चार दिन चलती है, जबकि 13319-13320 देवघर-रांची बाबाधाम इंटरसिटी सप्ताह में छह दिन चलती है। रेलवे ने ट्रेनों की लोकप्रियता को देखते हुए इनके फेरे में इजाफा करने की घोषणा की। सात माह पूर्व ही ट्रेनों में बोगियां बढ़ाई गई थीं। दोनों ट्रेनों में एसी चेयरकार भी व्यवस्था की गई। डीसी लाइन बंद होने से पूर्व दोनों ट्रेनें सप्ताह में सात दिन चलती थीं, लेकिन डीसी लाइन बंद होने के बाद धनबाद-रांची इंटरसिटी के फेरे में कटौती कर उसे आसनसोल होकर चलाया जा रहा था।---------------झारखंड की लाइफलाइन हैं ट्रेनेंबाबाधाम एक्सप्रेस और धनबाद-रांची इंटरसिटी झारखंड की लाइफलाइन है। देवघर स्टेशन से रांची की दूरी 331 किलोमीटर है। बाबाधाम एक्सप्रेस अपने सफर में राज्य की 20 स्टेशनों पर रुकती है। धनबाद-रांची इंटरसिटी का रूट (आसनसोल-जॉयचंडी पहाड़) बदलने के बाद यह ट्रेन सुबह में रांची जाने के लिए सबसे लोकप्रिय ट्रेन बन चुकी है। अब ट्रेन के नियमित चलने से धनबाद और देवघर से रांची जाना-आना पहले की तरह आसान हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें