ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरत्रिपुरा के खिलाफ पारी से जीता झारखंड

त्रिपुरा के खिलाफ पारी से जीता झारखंड

साहिब रिजवी के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर झारखंड ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में त्रिपुरा को पारी व 117 रनों से हरा अपने अभियान की शुरुआत की...

त्रिपुरा के खिलाफ पारी से जीता झारखंड
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 14 Oct 2019 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

साहिब रिजवी के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर झारखंड ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में त्रिपुरा को पारी व 117 रनों से हरा अपने अभियान की शुरुआत की है।

झारखंड की पहली पारी : अगरतला में में खेले गए इस मैच में झारखंड ने पहली पारी में 309 रनों का स्कोर खड़ा किया। साहिब रिजवी ने 119, हिमांशु ने 54, कुमार सुवर्ण ने 21, अंकित राज सिंह ने 33 व रिषु सिंह चौहान ने 24 रनों की पारी खेली।

विपक्षी गेंदबाज शयन दास ने तीन तथा दीप्तानु चक्रवर्ती, अरिजित देबनाथ और अब्दुल कलाम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

त्रिपुरा की पहली पारी : जवाब में त्रिपुरा की टीम पहली पारी में महज 98 रनों पर ढेर होकर फालोऑन खा बैठी। सलामी बल्लेबाज नाबरुन चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 27 रन बनाए।

झारखंड की ओर से अंशु सिंह ने तीन तथा रिषु सिंह चौहान, हर्षदेव गौतम और हिमांशु ने दो-दो बल्लेबाजों को चलता किया।

त्रिपुरा की दूसरी पारी : फालोऑन खाने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मेजबान टीम फिर एक बार 94 रनों पर लुढ़क गई। इस बार दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रीतम दास ने सर्वाधिक 26 रन बनाए।

अंशु का पंजा : झारखंड की ओर से पहली पारी में तीन विकेट लेनेवाले अंशु सिंह ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर पांच बल्लेबाजों का शिकार किया। अन्य गेंदबाजों में हर्षदेव गौतम ने तीन तथा रिषु सिंह चौहान ने दो विकेट चटकाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें