महिला टी-20 : मध्य प्रदेश पर झारखंड की रोमांचक जीत

अपने बल्लेबाजों एवं गेंदबाजों के मिले जुले प्रदर्शन की बदौलत झारखंड ने मध्य प्रदेश को सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मात्र पांच रनों से हरा रोमांचक जीत दर्ज की।

झारखंड की पारी : शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में खेले गए मैच में झारखंड ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाए। रुमा कुमारी महतो ने सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली, इंद्राणि रॉय ने 15 रन बनाए।

विपक्षी गेंदबाज प्रियंका कौशल और निकिता सिंह ने चार-चार विकेट अपने नाम किए।

मध्य प्रदेश की पारी : जवाब में मध्य प्रदेश की टीम झारखंड की कसी हुईर् गेंदबाजी के समक्ष 20 ओवर में छह विकेट पर 91 रन ही बना सकी। निकिता सिंह ने 24 व प्रीति यादव ने 21 रन बनाए।

झारखंड की ओर से अश्विनी कुमारी व आरती कुमारी ने दो-दो तथा शांति कुमारी ने एक बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई।

READ SOURCE
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें