ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर74 हजार रेलकर्मी मार्च में चुनेंगे मनपसंद यूनियन

74 हजार रेलकर्मी मार्च में चुनेंगे मनपसंद यूनियन

टाटाननगर समेत दक्षिण-पूर्व जोन के 74 हजार रेलकर्मी मार्च में मनपसंद यूनियन चुनेंगे। 25 से 27 मार्च के बीच रेलवे यूनियन का सेक्रेट बैलेट चुनाव होने की उम्मीद है। इधर, यूनियन चुनाव को लेकर रेलवे बोर्ड...

74 हजार रेलकर्मी मार्च में चुनेंगे मनपसंद यूनियन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 12 Dec 2018 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटाननगर समेत दक्षिण-पूर्व जोन के 74 हजार रेलकर्मी मार्च में मनपसंद यूनियन चुनेंगे। 25 से 27 मार्च के बीच रेलवे यूनियन का सेक्रेट बैलेट चुनाव होने की उम्मीद है। इधर, यूनियन चुनाव को लेकर रेलवे बोर्ड ने तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई है।

कमेटी को जनवरी के पहले सप्ताह में रिपोर्ट देना है। इसके बाद ही रेलवे बोर्ड स्तर पर 16 जोन में सक्रिय यूनियनों के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। यूनियन की मान्यता के लिए रेल कर्मचारी ब्रांच और विभाग स्तर पर तीन दिनों तक मतदान करते हैं। रेलकर्मियों की कुल संख्या के तहत 35 प्रतिशत वोट पाने पर यूनियन को जोन मान्यता देता है। रेलवे में यूनियन चुनाव की परंपरा 2007 में शुरू हुई थी।

जोन में चार यूनियनें : दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन में मेंस कांग्रेस, मेंस यूनियन, मजदूर संघ और तृणमूल कांग्रेस यूनियन चुनाव लड़ेंगी। 2013 के चुनाव में मेंस कांग्रेस व मेंस यूनियन को बहुमत मिला। लेकिन, गुटबाजी के कारण मेंस यूनियन कलह से जूझती रही है। जबकि, मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल में लगातार कार्यक्रम कर रही है।

मेंस कांग्रेस तैयार : संयोजक

चक्रधरपुर मंडल रेलवे मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने फोन पर बताया कि यूनियन, संस्थान व अर्बन बैंक चुनाव के लिए तैयार हैं। रेलकर्मियों की कल्याणकारी योजना समेत सुविधा और अधिकार के लिए मेंस कांग्रेस समर्थक आंदोलन करते रहे हैं। बीते चुनाव में मेंस कांग्रेस को मान्यता और बढ़त मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें