ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरहावड़ा से टिटलागगगढ़ के लिए ट्रेन चलाने की मांग

हावड़ा से टिटलागगगढ़ के लिए ट्रेन चलाने की मांग

झारखंड ओड़िया गंडा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु महानंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद...

हावड़ा से टिटलागगगढ़ के लिए ट्रेन चलाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 31 Jan 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड ओड़िया गंडा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु महानंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में हावड़ा से टिटलागढ़ के लिए विशेष ट्रेन की सुविधा की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि कोल्हान में पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर, टिटलागढ़ एवं झारसुगड़ा क्षेत्र के हजारों लोग निवास करते हैं। इन जगहों के लिए रेल की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से लोग अपने क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। आर्थिक तंगी का सामना करने को विवश हैं।

युवा महासचिव संजय कुमार ने कहा, इस रूट में विशेष ट्रेन का परिचालन होने से कोल्हान प्रमंडल के साथ झारखंड के अन्य जगहों के पश्चिमी ओडिशा वासी की परेशानी दूर होगी। प्रतिनिधिमंडल में चीकू महानंद, सुयश नाग, संजय, राजा नाग, सुनील हरिपाल, किशोर सागर, राजकुमार महानंद, सुशांत जाल, विश्वनाथ सेनापति शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें