ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदुर्ग से नहीं लगा कोच, टाटा में यात्रियों ने किया हंगामा

दुर्ग से नहीं लगा कोच, टाटा में यात्रियों ने किया हंगामा

दुर्ग से राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच नहीं लगने से शुक्रवार शाम रात आठ बजे टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा...

दुर्ग से नहीं लगा कोच, टाटा में यात्रियों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 15 Dec 2018 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

दुर्ग से राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच नहीं लगने से शुक्रवार शाम रात आठ बजे टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया।

इससे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक घंटे अफरातफरी का माहौल था। दर्जनों यात्रियों की भीड़ स्टेशन अधीक्षक में कक्ष पहुंच गई। रेलवे ने थर्ड एसी का किराया लेकर यात्रियों को स्लीपर कोच में बैठा दिया था। हंगामे की सूचना पर टाटानगर के लगभग अधिकारी स्टेशन पहुंचे। लेकिन, दुर्ग से किसी तरह की सूचना नहीं आने से वैकल्पिक व्यवस्था करने में खुद को असमर्थ बताया। ताज्जुब है कि थर्ड एसी का एक कोच कम होने के बावजूद स्टेशन के काउंटर से टिकट बुक हुआ था। टाटानगर में यात्री इससे भड़के थे कि कोच नहीं रहने पर टिकट कैसे बन गया। हालांकि, एआरएम व स्टेशन निदेशक स्लीपर कोच की जुगाड़ में लगे थे। जबकि, यात्री थर्ड एसी कोच की मांग पर अड़े थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर भी यात्रियों को समझा रहे थे। बाद में यात्रियों के शांत होने पर ट्रेन रवाना हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें