ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचक्रधरपुर मंडल में रेलकर्मियों की सुविधाओं पर खर्च होंगे 40 लाख

चक्रधरपुर मंडल में रेलकर्मियों की सुविधाओं पर खर्च होंगे 40 लाख

टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों की सुविधा में करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन से चक्रधरपुर के लिए दो तरह का फंड जारी हुआ...

चक्रधरपुर मंडल में रेलकर्मियों की सुविधाओं पर खर्च होंगे 40 लाख
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 26 Apr 2019 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों की सुविधा में करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन से चक्रधरपुर के लिए दो तरह का फंड जारी हुआ है। इनमें स्टाफ बेनिफिट फंड 33 लाख 97 हजार 714 रुपये का फंड आया है। जबकि, नए फंड में पांच लाख 98 हजार 703 रुपये महिला रेलकर्मी की सुविधा व उनके विकास कार्य में खर्च करने का आदेश गार्डेनरीच ने आया है। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए स्वीकृत स्टाप बेनिफिट फंड लैप्स हो गया था। इसे दक्षिण-पूर्व जोन मेंस कांग्रेस के महासचिव एसआर मिश्रा ने स्थाई वार्ता में उठाया था। इससे वर्ष 2019-20 की योजना में दोनों तरह का फंड राशि जारी हुआ है। स्टाफ बेनीफिट फंड का इस्तेमाल होने से चक्रधरपुर मंडल में 23 हजार रेलकर्मी को सहूलियत होगी। महिला रेस्ट हाउस में फ्रिज: स्टाफ बेनिफिट फंड से महिला रेलकर्मियों की रेस्ट रूम कूलर एवं फ्रिज समेत अन्य तरह की जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, विभागों में एक्वागार्ड और वाटर कूलर मशीन लगानी है। मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि रंजन के अनुसार, विभाग स्तर पर जरूरतों की सूची बनाने का काम शुरू है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें